Rajasthan: प्रशासन ने महिला पटवारी की घोड़ी पर बैठाकर निकाली बिंदौरी, कर्मचारी भी जमकर नाचे

चूरू जिले के सरदारशहर में पटवारी मंजू मीणा की घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालने का मकसद लोगों को बेटा-बेटी समान का संदेश देना है।

Bindouri of female Patwari manju meena

राजस्‍थान में बेटियों की शादी में उनको घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाले जाने की परम्‍परा लंबे समय से चल रही है। चूरू जिले के सरदारशहर में प्रशासन ने भी महिला पटवारी की शादी पर इस परम्‍परा से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया है।

Recommended Video

    चूरू:वारदात की फिराक में घूम आरोपियों को यूं दबोचा पुलिस ने,देखें ये खबर

    बता दें कि सरदारशहर उपखंड की भानीपुरा तहसील में पटवारी पद पर कार्यरत मंजू मीणा की 3 मई 2023 को शादी हो रही है। सरदारशहर तहसील परिसर से प्रशासन ने पटवारी मंजू मीणा को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली गई। इस दौरान कर्मचारियों ने बैंड बाजे की धुन पर जमकर डांस किया।

     Patwari manju meena

    मीडिया से बातचीत में उपखंड अधिकारी विजेंद्र सिंह व तहसीलदार कमलेश सिंह महरिया ने बताया कि पटवारी की घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकालने का मकसद लोगों को बेटा-बेटी समान का संदेश देना है।

    सरदारशहर में यह पहला मौका है जब प्रशासन की ओर से किसी महिला कर्मचारी की बिंदौरी निकाली गई है। इसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। पटवारी मंजू मीणा को तहसील परिसर से घोड़ी पर बैठाकर गढ़ परिसर से घंटाघर होते हुए उनके घर तक ले जाया गया।

    Bindouri of female Patwari manju meena


    पटवारी मंजू मीणा ने कहा कि आज हमारे सीनियर अधिकारियों एवं हमारे स्टाफ का स्नेह प्रेम देखते हुए मुझे बहुत अच्छा लगा। उन्होंने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरी इच्छा थी कि मैं मेरी शादी में घोड़ी पर बैठकर एक समाज में अच्छा संदेश दे सकूं।


    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+