jat Andolan Rajasthan: जाट आरक्षण आंदोलन में बड़ा अपडेट, 4 फरवरी को लेंगे फैसला
jat Reservation Bharatpur Rajasthan: केंद्रीय सेवाएं में ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर भरतपुर-धौलपुर के जाट 17 जनवरी से गांव जयचौली में महापड़ाव डाले बैठे हैं। जाट आरक्षण आंदोलन को लेकर बड़ा अपडेट आया है।
खबर है कि पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के नेताओं की भजनलाल शर्मा सरकार के साथ वार्ता चल रही है। अभी कोई सकारात्मक नतीजा नहीं निकला है।

पूर्व कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने शनिवार को लुधावई (सेवर) स्थित हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर समस्त क्षेत्रवासियों के खुशहाल जीवन की कामना की। उसके बाद मंदिर परिसर में भरतपुर धौलपुर के जाटों को केंद्र में आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे धरने को संबोधित किया।
विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि जाट आरक्षण को लेकर भजनलाल शर्मा से वार्ता में सकारात्मक फैसला नहीं आता है तो पुनः 4 फरवरी को बड़ी मीटिंग करके कमेटी गठित करेंगे।
कुछ छुटपुटिया नेता माहौल को ख़राब करने की कोशिश करेंगे उनसे हमें सतर्क रहना होगा।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान के सभी जिलों के जाटों को केंद्र में ओबीसी आरक्षण है। सिर्फ भरतपुर व धौलपुर के जाट ओबीसी आरक्षण से वंचित है।
आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने 17 जनवरी से भरतपुर जिले के गांव जयचौली में महापड़ाव शुरू किया। तब कहा था कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह हो रहा है। इसलिए तब तक आंदोलन शांति पूर्ण ढंग से चलेगा।
22 जनवरी के बाद अब जाट नेताओं की सरकार से वार्ता चल रही है। कोई नतीजा नहीं निकला है। ऐसे में अभी जाट शांति से महापड़ाव डाले बैठे। मांग नहीं माने जाने की स्थिति दिल्ली-मुम्बई रेलवे ट्रैक व हाईवे जाम करवाने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications