सहेली के घर से लौटते ही महिला का हो गया मर्डर, कमरे में मिली गला रेती लाश

bharatpur News, भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में हत्या व लूट के विरोध में गुरुवार को बाजार बंद है। कोतवाली थाना इलाके की आदर्श नगर कॉलोनी में बुधवार शाम को एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। मौके से डॉग स्क्वायड व एफएसएल की टीम ने साक्ष्य उठाए।

bharatpur woman murdered after she returned from friends home

पुलिस के अनुसार आदर्श नगर कॉलोनी में नामी मोबाइल शॉप कृष्णा के घर की 50 वर्षीय महिला मिथलेश देवी शाम को अपनी सहेली के घर से अपने घर लौटी थी। कुछ ही देर बात पता लगा कि उसकी किसी ने गला रेतकर हत्या कर दी। खून से लथपथ शव घर में ही पड़ा मिला। घर की आलमारी भी खुली पड़ी थी। सामान बिखरा हुआ था।

bharatpur woman murdered after she returned from friends home

परिजनों के मुताबिक आलमारी में सोने के जेवरात व नकदी रखी हुई थी और मर्डर के बाद सारा सामान चोरी होना पाया गया है। दिन दहाड़े महिला की हत्या की सूचना के बाद वहां लोगों की भीड़ लग गयी। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया। जिला पुलिस अधीक्षक हैदर अली जैदी भी मौके पर पहुंचे। शव को जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया गया। दूसरे दिन घटना को लेकर लोगों में गुस्सा रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

एसपी हैदर अली जैदी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला का मर्डर हो गया है। सूचना पर पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड टीम व एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। हत्या के मामले की जांच की रही है। सीओ हवा सिंह के अनुसार पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बीती रात पुलिस ने कई जगहों पर दबिश भी दी है। मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+