भरतपुर एसपी का गनमैन कोरोना पॉजिटिव, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, जिले में कुल 170 केस

भरतपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या साढ़े सात हजार के पार चली गई है। शुक्रवार को आई कोरोना पॉजिटिव मरीजों की रिपोर्ट से भरतपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। भरतपुर एसपी का गनमैन कोरोना पॉजिटिव निकला है। भरतपुर एसपी के गनमैन की कोरोना जांच रिपोर्ट आते ही मेडिकल टीम पहुंची और एसपी हैदर अली जैदी को होम क्वारंटाइन करते हुए एसपी कार्यालय के सभी स्टाफ के कोरोना सैंपल लिए। सभी को होम क्वारंटाइन किया जा रहा है।

Bharatpur SP GunMan Corona positive, total 170 cases in district

बता दें कि एसपी हैदर अली जैदी के गनमैन जैनेन्द्र सिंह निवासी गांव उसरानी तहसील कुम्हेर की तबीयत कई दिन से ख़राब चल रही थी। वह जयपुर के अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा था। इलाज के दौरान उसके सैंपल लिए, जिनके रिपोर्ट शुक्रवार को आई तो गनमैन कोरोना पॉजिटिव पाया गया। भरतपुर जिले में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के पांच नए मामले सामने आने के बाद कोरोना संक्रमित की कुल संख्या 170 तक पहुंच गई है।

भरतपुर सिटी मजिस्ट्रेट राजेश गोयल ने बताया कि शुक्रवार को प्राप्त रिपोर्ट में पांच मरीज एक साथ कोरोना संक्रमित निकले हैं, इनमें एसपी भरतपुर का गनमैन भी शामिल है। गनमैन के गांव में जीरो मोबिलिटी की जा रही है। वहां वह जिन लोगों के संपर्क में आया था। उसकी हिस्ट्री निकालकर उनको भी क्वारंटाइन करते हुए कोरोना जांच सैंपल लिए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+