प्रिंसिपल ने 7वीं की छात्रा से अश्लील हरकत, अध्यापिका ने कैमरे में कैद की घिनौनी करतूत

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले के एक सरकारी स्कूल का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में स्कूल के प्रिंसिपल की घिनौनी करतूत का खुलासा हो गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद गांव के लोगों में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने ​प्रिंसिपल को उसकी हरकत के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। वहीं, पीड़ित छात्रा के ​चाचा की तरहीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और आगे की कार्रवाई की बात कह रही है।

कैमरे में कैद हुई स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत

कैमरे में कैद हुई स्कूल के प्रिंसिपल की करतूत

मामला भरतपुर जिले के वैर थाना इलाके के एक सरकारी स्कूल का है। सरकारी स्कूल में गांव और आसपास के इलाकों की काफी बच्चियां पढ़ती हैं। स्कूल के प्रिसिंपल पदम सिंह मीणा का इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस वीडियो में पदम सिंह 12 साल की लड़की के साथ गंदी हरकत करता नजर आ रहा है। ये वीडियो स्कूल की ही एक अध्यापिका ने ही बनाया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि प्रिंसिपल आते ही बच्ची को पकड़ लेता है और उसे गलत तरीके से छूकर उसे किस करता है।

छात्राओं से स्कूल में झाड़ू पोछा लगवाता है प्रिंसिपल

छात्राओं से स्कूल में झाड़ू पोछा लगवाता है प्रिंसिपल


ग्रामीणों ने बताया कि पदम सिंह मीणा का व्यवहार महिलाओं और बच्चियों के प्रति ठीक नहीं है। उसकी कई बार अध्यापिकाओं से छेड़छाड़ की खबरें भी सामने आई हैं, लेकिन किसी ने आगे बढ़कर उसकी शिकायत करने की जहमत नहीं उठाई। स्कूल के प्रिंसिपल का स्कूल में इतना खौफ है कि वह स्कूल की छात्राओं से स्कूल में झाड़ू पोछा लगवाता है। इसी तरह कक्षा सात में पढ़ने वाली छात्रा से भी पोछा लगवा रहा था, इसी दौरान प्रिंसिपल आता है और बच्ची को अपनी ओर खींच कर उसके साथ अश्लील हरकत करने लगता है।

स्कूल की अध्यापिका ने मोबाइल से बनाया वीडियो

स्कूल की अध्यापिका ने मोबाइल से बनाया वीडियो

ये पूरी घटना स्कूल की अध्यापिका ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। ये वीडियो सामने आते ही बच्ची के परिजनों ने बच्ची से इस घटना के बारे में पूछा तो सामने आया कि दरिंदा अध्यापक काफी दिनों से बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। यही नहीं वह धमकी देता था कि अगर वह किसी को इस बारे में बताया तो वह उसको जान से मार देगा। घटना का पता लगते ही गांव के लोगों ने स्कूल पर ताला जड़ दिया। वहीं, हंगामा होते देख आरोपी प्रिंसिपल पदम सिंह मीणा स्कूल को छोड़ भाग खड़ा हुआ। बच्ची के चाचा ने वैर थाना पर बच्ची से अश्लील हरकत करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+