Rajasthan Election: कांग्रेस प्रत्याशी जोगेंद्र अवाना के काफिले पर हमला, गाड़ियों में की तोड़फोड़
Bharatpur Election News: राजस्थान विधानसभा चुनाव प्रचार के बीच भरतपुर जिले में कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक के काफिले पर हमले की घटना सामने आई है। नदबई से कांग्रेस प्रत्याशी जोगेंद्र सिंह अवाना के काफिले पर अचानक कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमला उस वक्त हुआ, जब अवाना चुनाव प्रचार के दौरान सेवर में थे।
बताया जा रहा है कि अवाना का काफिला सेवर थाना क्षेत्र के कसौदा गांव से होकर गुजर रहा था, उसी वक्त अचानक से करीब 35 मोटरसाइकिलों पर सवार होकर बदमाशों ने लाठी, कुल्हाड़ी से गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दी।

जानकारी के मुताबिक सेवर थाना इलाके में प्रचार के दौरान विधायक जोगिंदर सिंह अवाना के काफिले पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया, जिसमें जोगिंदर अवाना के काफिले में चल रही गाड़ियों के शीशे टूट गए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अवाना ने सेवर थाने में मामला दर्ज करवाया है।
विधायक योगेंद्र सिंह अवाना के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों में काफी विरोध है, जिसको लेकर ग्रामीण चाहते हैं कि वह चुनाव प्रचार के लिए उनके गांव में न आए। उसके बाद विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना प्रचार के लिए गांव में पहुंचे थे।
ऐसे में 21 गांव के जनसंपर्क अभियान के तहत कांग्रेस प्रत्याशी का काफिला कंजौली लाइन से शुरुआत करते हुए कासोदा गांव पहुंचे तो वहां कुछ लोग बाइक लेकर खड़े हुए थे और उन्होंने गालियां देनी शुरू की दी। इसके बाद फोन कर और लोगों को बुलाने का प्रयास किया, जिसके बाद अनिलपुर गांव में गाड़ियों को रोका और हमला कर दिया।
इस हमले में गाड़ियों के शीशे तोड़ डाल। दावा किया जा रहा है कि लगभग तीन फायर भी गाड़ियों पर किए गए। अवाना ने इस घटना के बारे में प्रशासन को जानकारी दे दी है। उन्होंने कहा कि मैं जाता हूं प्रशासन को कार्यक्रम भेजता हूं उसके बाद ऐसी घटनाएं घट रही है। विधायक ने पूरी घटना सेवर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान के इशारे पर होने का आरोप लगाया।
संवाद सूत्र: रिंकू एलिजा, भरतपुर












Click it and Unblock the Notifications