बैंक गार्ड को मजाक में बोला-'हिम्मत है तो मुझ पर करो फायर', गार्ड ने तुरंत मार दी गोली

Bharatpur News, भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में हंसी मजाक करने पर बैंक के गार्ड ने एक व्यक्ति पर फायरिंग कर डाली, जिसके बाद घायल व्यक्ति को जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग का आरोपी बैंक गार्ड मौके से फरार हो गया है।

Bharatpur axis bank Guard fire in Joke a man injured

मामला भरतपुर जिले के नदबई कस्बे का है, जहाँ एक्सिस बैंक के सुरक्षा गार्ड रमेश मीणा और पास में स्थित एक हलवाई की दुकान पर काम करने वाले अजीत सिंह के बीच आपस में हंसी मजाक हो रहा था। इस पर गार्ड ने अपनी बन्दूक से अजीत पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।

गोली से घायल अजीत सिंह नदबई थाना क्षेत्र के गाँव खांगरी का रहने वाला है। हलवाई आनंद ने बताया कि बैंक का गार्ड उनके यहाँ चाय पीने आता था। अजीत सिंह व बैंक गार्ड के बीच हंसी मजाक चलता रहता था। सोमवार को अजीत सिंह ने गार्ड को हंसी में कहा कि तुझमें हिम्मत है तो मेरी सीने में गोली मार के दिखाओ। इस पर गार्ड ने अपनी बंदूक से उस पर तुरंत फायर कर दिया। गोली अजीत के हाथ के पास पसली पर लगी, जिससे वह घायल हो गया। आस-पास के लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। गार्ड का देर शाम तक पता नहीं चल पाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+