Bhajanlal Sharma: राजस्थान में सीएम का VIP कल्चर पर विराम! आम नागरिक की तरह ट्रैफिक से गुजरेंगे सीएम भजनलाल
Jaipur News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपनी सादगी के चलते इन दिनों प्रदेश से लेकर दिल्ली तक चर्चित हो रहे है। अब सीएम भजनलाल शर्मा ने वीवीआईपी कल्चर पर विराम लगा दिया है।
राजधानी जयपुर के ट्रैफिक में वीआईपी मूवमेंट की वजह से अब किसी प्रकार की आमजन को कोई दिक्कत ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रेड लाइट पर रूक कर सफर करने का संदेश दिया है।

आज बाड़मेर से जयपुर लौटते समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर एयरपोर्ट से ओटीएस स्थित आवास के सफर के दौरान ट्रैफिक लाइट पर रूकते हुए पहुंचे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वीवीआईपी कल्चर पर विराम लगा दिया है। आम जन को ट्रैफिक में वीआईपी मूवमेंट की वजह से किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए अब सीएम सामान्य नागरिक की तरह रेड लाइट पर रुकते हुए सफर करेंगे।
इसकी शुरुआत सीएम ने बुधवार को बाड़मेर से लौटते वक्त की. वहीं, जयपुर एयरपोर्ट से अस्थायी मुख्यमंत्री आवास ओटीएस तक बिना वीवीआईपी रूट लिए सीएम ट्रैफिक रेड लाइट पर रुकते हुए पहुंचे।
दरअसल आपकों बता दे कि वीआईपी रुट के चलते समय कई बार आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबे जाम लगने से कई बार एंबुलेंस भी फंस जाती है।
जिससे मरीजों की जान पर बन आती हैस ऐसे में आम जनता की इसी परेशानी को देखते हुए सीएम भजनलाल शर्मा ने ऐतिहासिक निर्णय लिया है।
साथ ही सीएम ने डीजीपी को निर्देश दिया कि वीआईपी मूवमेंट के लिए ट्रैफिक न रोका जाए। मुख्यमंत्री अब आम आदमी की तरह ट्रैफिक में चलेंगे, ताकि जनता को वीआईपी मूवमेंट पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिल सके।
बता दें कि बाड़मेर दौरे से वापस लौटते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर एयरपोर्ट से ओटीएस चौराहे तक जितनी भी लाल बत्ती थी, वहां सामान्य नागरिक की तरह ट्रैफिक नियमों का पालन करते हुए आगे बढ़े।
इस दौरान आम जनता ने जब सीएम के काफिले को अपने साथ देखा तो वो अचंभित रह गए. ट्रैफिक में खड़े लोगों की नजरे मुख्यमंत्री पर टिकी रही. ऐसे में अब सीएम के इस फैसले का आम जनता में भी सकारात्मक संदेश जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications