गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जैसलमेर से दो संदिग्ध कश्मीरी युवक पकड़े, ले रहे थे बसों की जानकारी

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले जैसलमेर से दो संदिग्ध कश्मीरी युवक पकड़े, ले रहे थे बसों की जानकारी

जैसलमेर, 3 दिसम्बर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह चार दिसम्बर को दो दिवसीय पर राजस्थान के सरहदी जिले राजस्थान आएंगे। वे यहां पर बीएसएफ के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेंगे और सीमा चौकियों का निरीक्षण भी करेंगे।

Amit Shah Jaisalmer

गृहमंत्री अमित शाह के जैसलमेर दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है। जैसलमेर जिला प्रशासन और सेना के अधिकारियों ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर रखी है। इस बीच जैसलमेर से गुरुवार को दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है।

जैसलमेर से पकड़े गए दोनों संदिग्ध युवक जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। खबर है कि वे जैसलमेर से आने जाने वाली बसों की जानकारी ले रहे थे। इस पर जैसलमेर पुलिस ने उन्हें संदिग्ध मानते हुए पकड़ा है।

बता दें कि बीएसएफ के इतिहास में पहली बार दिल्ली से बाहर राजस्थान बॉर्डर पर जैसलमेर में मनाया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस समारोह जैसलमेर के शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा। समारोह में गृहमंत्री भी शिरकत करेंगे। फिर वे तनोट माता मंदिर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+