बाड़मेर: युवक को पेड़ से बांधकर उस पर बरपाया कहर, पेशाब पिलाया
बाड़मेर। पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिससे हैवानियत की सारी हदें पार की जा रह हैं। इस वायरल वीडियो में एक युवक को पेड़ से बांधकर उस पर बुरी तरीके से कहर बरपाया जा रहा है। आरोपियों ने उसे बोतल में भरकर पेशाब भी पिलाया।
Recommended Video

इस घटना की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद अब पुलिस ने संज्ञान लेकर मामला भी दर्ज किया है। मामला बाड़मेर जिले के चौहटन पुलिस थाना इलाके का है। बाड़मेर एसपी आनंद शर्मा के अनुसार यह 3 दिन पहले कोनरा नामक एक गांव की घटना है। जिस पर सामाजिक स्तर पर झगड़ा होने पर कुछ लोगों ने एक युवक को गांव में पेड़ से बांधकर पीटा और बाद में उसे पेशाब पिलाया।
मामला ग्राम के स्तर पर ही निपटा दिया गया था। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। इसीलिए पुलिस तक यह प्रकरण पहुंचा ही नहीं। अब जब यह वीडियो वायरल हुआ है तो पुलिस इस मामले की जांच करते हुए प्रकरण दर्ज कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications