Heatwave Rajasthan: बाड़मेर में पारा 48 डिग्री, 25-26 मई को गर्मी तोड़ सकती है सारे रिकॉर्ड
Rajasthan Heatwave News in Hindi: राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर जारी है। सूरज सिर पर आ चुका है। आसमान से आग बरस रही है। तन झुलसा देने वाली लू भी चल रही हैं। बुधवार को राजस्थान में सबसे गर्म जगह बाड़मेर रहा है। यहां पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री तक पहुंचा है।
राजस्थान में साल 2024 में अब तक की सबसे भंयकर गर्मी पड़ रही है। इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राजस्थान के छह शहरों में तापमान में 47 डिग्री पार चला गया है। बाड़मेर में 48, फलौदी में 47.8, सीकर के फतेहपुर में 47.6, चूरू में 47.4, जैसलमेर में 47.2 और जालौर में 47.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदेश में अभी गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। अभी तापमान दो से तीन डिग्री और बढ़ने वाला है। कई शहरों में तापमान 49 से 50 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। सात साल में यह दूसरा मौका है जब बाड़मेर में मई का अधिकतम तापमान 48 डिग्री दूसरी बार पहुंचा है।
राजस्थान में अधिकतम तापमान
राजस्थान मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि 25 से 26 मई को अधिकतम तापमान अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ सकता है। इन दो दिनों में जैसलमेर, बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, पिलानी, अलवर, बारां और चूरू में तापमान 49 से 50 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के आसार हैं। नागौर, टोंक, जयपुर और कोटा समेत कई जगहों पर अधिकतम 47 डिग्री पहुंच सकता है।
राजस्थान में पेयजल संकट
भीषण गर्मी में राजस्थान के कई हिस्सों में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। झुंझुनूं जिले के गांव शिमला में तो हालात ये है कि प्यास बुझाने के लिए लोगों को हरियाणा से पानी लेकर आना पड़ता है। यह गांव खेतड़ी उपखंड में हरियाणा बॉर्डर पर स्थित है। शिमला में 6 लाख लीटर पानी की जरूरत है, मगर 3.50 लाख लीटर पानी की ही आपूर्ति हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications