बाबा बालक नाथ होंगे राजस्थान का सीएम? सस्पेंस के बीच बीजेपी चीफ जेपी नड्डा और पर्यवेक्षकों से की मुलाकात
Rajasthan CM: हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तीन राज्यों में जबरदस्त जीत दर्ज की है। लेकिन अभी तक किसी राज्यों में मुख्यमंत्री का ऐलान नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री की घोषणा को लेकर बीजेपी हाईकमान लगातार बैठक कर रही है। मुख्यमंत्रियों को लेकर जारी सस्पेंस के बीच राजस्थान बीजेपी नेता महंत बाबा बालक नाथ ने जेपी नड्डा और केंद्रीय पर्यवेक्षकों से मुलाकात की है।
जेपी नड्डा से बालक नाथ की मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। कल यानी गुरुवार को वसुंधरा राजे ने भी जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा, इसकी तस्वीर जल्द ही साफ होने वाली है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि बीजेपी इस बार यूपी में सीएम योगी की तर्ज पर राजस्थान में भी बालक नाथ को सीएम की कुर्सी दे सकती है।

उधर, बीजेपी ने आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा को केंद्रीय पर्यवेक्षक घोषित किया है। बालकनाथ के साथ केंद्रीय पर्यवेक्षक और राजस्थान-विशिष्ट पर्यवेक्षक सरोज पांडे भी जेपी नड्डा से मुलाकात में शामिल हुए।
Recommended Video
राजस्थान में भाजपा की प्रचंड जीत से एक और 'योगी' मुख्यमंत्री का मिलने वाला है। बाबा बालक नाथ को यूपी का योगी कहा जाता है। उन्होंने अलवर के सांसद पद से इस्तीफा दे दिया है।
वहीं, गुरुवार देर रात इस मामले में महत्वपूर्ण बैठक की। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास से बाहर निकलते हुए देखा गया था। अमित शाह और जेपी नड्डा के बीच महत्वपूर्ण बैठक हुई थी। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि तीन राज्यों में सीएम की पसंद पर सस्पेंस और अटकलें 10 दिसंबर को खत्म हो जाएंगी।
बता दें कि वसुन्धरा राजे, दीया कुमारी, महंत बालक नाथ, राज्यवर्धन सिंह राठौड़ राजस्थान के मुख्यमंत्री के दावेदार हैं।
यह भी पढ़ें- कौन होगा राजस्थान का नया CM? BJP चीफ जेपी नड्डा और वसुंधरा राजे के बीच दिल्ली में हुई अहम बैठक












Click it and Unblock the Notifications