मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट राजस्थान में मिलकर चुनाव लड़ेंगे: कांग्रेस आलाकमान

Ashok Gehlot Sachin Pilot की कथित तकरार सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र रही है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने ऐलान किया है कि दोनों नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Ashok Gehlot Sachin Pilot

Ashok Gehlot Sachin Pilot पिछले कुछ समय से कांग्रेस की कथित आंतरिक कलह के कारण सुर्खियों में रहे हैं। हालांकि, अब दोनों नेताओं ने मतभेद भुलाकर कांग्रेस पार्टी के लिए साथ आने का फैसला लिया है।

दरअसल, वेटरन कांग्रेसी गहलोत और युवा नेता पायलट की कथित तकरार सियासी गलियारों में चर्चा का केंद्र रही है। ऐसे में राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने ऐलान किया है कि दोनों नेता मिलकर चुनाव लड़ेंगे, काफी अहम माना जा रहा है।

Ashok Gehlot Sachin Pilot

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल मीडिया के सामने गहलोत-पायलट समेत कुछ और कांग्रेस नेताओं के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि पार्टी प्रमुख खड़गे और राहुल गांधी की मौजूदगी में राजस्थान चुनाव के बारे में अहम फैसला हुआ।

वेणुगोपाल ने बताया कि चार घंटों तक चले मंथन के बाद तय किया गया कि पायलट और गहलोत एक साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। दोनों नेताओं ने भी इस पर सहमति जताई है।

भाजपा को चुनौती

इससे पहले भी गहलोत ने खुद एक रोचक बयान दिया। उन्होंने कहा, 'मैं उन्हें (भाजपा को) चुनौती देता हूं कि वे हमारे साथ राज्य-विशिष्ट और शासन-संबंधी मुद्दों पर बात करें। हम उन्हें धर्म और जाति के आधार पर लोगों को गुमराह नहीं करने देंगे।

चुनाव में जनता का फैसला

गहलोत ने कहा, प्रदेश में हमारे पांच वर्षों के शासन के दौरान प्रदेश में अनेक महाविद्यालय एवं शिक्षण संस्थान खोले गए हैं। हमने राज्य में स्वास्थ्य का अधिकार भी लागू किया। हम फैसला जनता पर छोड़ते हैं।'

गौरतलब है कि कर्नाटक में कांग्रेस को मिली रिकॉर्ड कामयाबी के बाद पार्टी आलाकमान राजस्थान में आगामी चुनाव को लेकर तैयारियों में जुट गया है। पायलट की कथित बगावत और गहलोत की गहरी पैठ के कारण मतभेदों को भुलाकर कांग्रेस बीच का रास्ता निकालने में कामयाब रही है।

Recommended Video

    Ashok Gehlot ने Delhi में Sachin Pilot को लेकर कही ये बड़ी बात, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    राजस्थान में दिसंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली थी। गहलोत उस समय प्रदेश कांग्रेस प्रमुख थे। बाद में दोनों दिग्गज नेताओं के बीच अधिकारों की लड़ाई की खबरें आईं, जिसे सार्वजनिक मंचों से दोनों ने अभी तक स्वीकार नहीं किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+