Rajasthan: गहलोत सरकार करवाएगी जातिगत जनगणना, OBC आरक्षण 21 से बढ़ाकर 27% करने का भी ऐलान
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश में जातिगत जनगणना और ओबीसी आरक्षण 21 से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की घोषणा की है।
राजस्थान में अब जातिगत जनगणना होगी और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को आरक्षण 21 से बढ़कर 27 प्रतिशत मिलेगा। साथ ही मूल ओबीसी के लिए अलग छह फीसदी आरक्षण का प्रावधान होगा। इस बारे में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को घोषणा की है।

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित कर रहे थे। सभा में राहुल गांधी ने भी शिरकत की थी। सांसदी बहाली के बाद राहुल गांधी पहली जनसभा मानगढ़ धाम पर हुई है।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी की मंशा है कि जातिगत जनगणना होनी चाहिए। इसकी शुरुआत राजस्थान से होगी। साथ राजस्थान में ओबीसी का 21 फीसदी आरक्षण बढ़ाकर 27 फीसदी करने की मांग भी पूरी करेंगे। मूल ओबीसी के लिए 6% अलग से रिजर्व कर देंगे।
बता दें कि राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव 2023 प्रस्तावित हैं। चुनाव से पहले ओबीसी आरक्षण का प्रतिशत बढ़ाना बड़ा चुनावी दांव साबित हो सकता है। हरीश चौधरी सहित कांग्रेस के कई नेता ओबीसी आरक्षण को 21 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी करने की मांग उठा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications