सीएम अशोक गहलोत के पास 6.63 करोड़ की संपत्ति, जानिए देश में सबसे अमीर मुख्यमंत्री कौन है?
ADR की रिपोर्ट में देश के सबसे अमीर CM आंध्रप्रदेश के जगन मोहन रेडडी 510 करोड़ की संपत्ति के साथ नंबर वन पायदान पर हैं। राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 19वें नंबर के करोड़पति हैं।

Ashok Gehlot Net Worth: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत देश के 19वें करोड़पति मुख्यमंत्री हैं। देश में इस समय 30 में से 27 मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पास 6.63 करोड़ की ही संपत्ति है। राजस्थान में मुख्यमंत्री के रूप में यह तीसरा कार्यकाल है। मुख्यमंत्री गहलोत की आय का सबसे स्रोत मुख्यमंत्री का वेतन है। उनकी स्वयं की आय 18 लाख 56 हजार 828 रुपए है।
एडीआर रिपोर्ट के अनुसार देश के 86 फीसदी मुख्यमंत्री अपराधी हैं। 43 फीसदी मुख्यमंत्री पर आपराधिक मामले दर्ज हैं तो 43 पर ही हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण और आपराधिक धमकी से संबंधित गंभीर अपराध के मामले दर्ज हैं। टॉप तीन राज्यों में तेलंगाना, तमिलनाडू और आंध्रप्रदेश का नाम शामिल है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर इस तरह का कोई मामला नहीं है।
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करोड़पति मुख्यमंत्रियों की कतार में सातवें नंबर पर हैं। उनके पास 23.05 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एडीआर ने देश के सभी मुख्यमंत्रियों की लिस्ट जारी की है। इसमें पुडडचेरी, असम, मेघालय, त्रिपुरा और गोवा जैसे छोटे राज्यों के मुख्यमंत्री राजस्थान के मुख्यमंत्री से ज्यादा पैसे वाले हैं।
देश के 10 फीसदी मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनके पास 50 करोड़ से अधिक की संपत्ति है और तीन फीसदी ऐसे हैं जिनके पास एक करोड़ रुपए से भी कम की संपत्ति है।
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक देश में आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेडडी 510 करोड़ की संपत्ति के साथ नंबर वन पायदान पर हैं। वहीं दूसरे नंबर पर अरूणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू हैं। इनके पास 163 करोड़ की संपत्ति है और तीसरे स्थान पर ओडिशा के नवीन पटनायक शामिल हैं।
इनके पास 63 करोड़ की संपत्ति है। सबसे कम संपत्ति पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पास है। इनकी कुल संपत्ति 15 लाख रुपए है। वहीं केरल के मुख्यमंत्री पिन्नारी विजयन और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर के पास एक-एक करोड़ की संपत्ति है।












Click it and Unblock the Notifications