17 वां जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में अरुंधति सुब्रमण्यम कन्हैयालाल सेठिया पुरस्कार से सम्मानित
Jaipur Literature Festival 2024: जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति सुब्रमण्यम को प्रतिष्ठित कन्हैयालाल सेठिया पुरस्कार 2024 से सम्मानित किया गया।
प्रसिद्ध कवि और स्वतंत्रता सेनानी महाकवि कन्हैयालाल सेठिया को महाकवि कन्हैयालाल सेठिया फाउंडेशन के सहयोग से फेस्टिवल द्वारा प्रस्तुत वार्षिक पुरस्कार के माध्यम से किया याद किया जाता है।

कन्हैयालाल सेठिया पुरस्कार देने के लिए जूरी में नमिता गोखले, संजय के. रॉय, सुकृता पॉल कुमार, रंजीत होसकोटे और सिद्धार्थ सेठिया मौजूद रहे।
प्रसिद्ध लेखिका अरूंधति सुब्रमण्यम को एक लाख रूपए का चैक और प्रशंस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
''व्हैन गॉड इज ए ट्रैवलर'' कविता संग्रह की लेखिका अरूधंति की इस रचना को 2015 में टी.एस. इलियट पुरस्कार के लिए 'शार्ट लिस्ट' किया गया था और इसी कविता संग्रह के लिए उन्हें 2020 में साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया।
कवि, शिक्षक, समाज सुधारक, पर्यावरणविद और स्वतंत्रता सेनानी कन्हैया लाल सेठिया के सम्मान में यह पुरस्कार महाकवि कन्हैयालाल सेठिया फाउंडेशन द्वारा जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (जेएलएफ) के सहयोग से प्रदान किया जाएगा।
जेएलएफ के निर्णायक मंडल में शामिल नमिता गोखले, संजोय रॉय, जयप्रकाश सेठिया और सिद्धार्थ सेठिया ने सर्वसम्मति से इस पुरस्कार के लिए अरूंधति का चुनाव किया।
राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध कवि कन्हैयालाल सेठिया ने हिंदी, उर्दू और राजस्थानी भाषा में 42 से अधिक किताबों की रचना की थी । उन्हें 2004 में केंद्र सरकार द्वारा 'पद्मश्री' पुरस्कार और 2012 में राजस्थान सरकार द्वारा 'राजस्थान रत्न' पुरस्कार के लिए चुना गया था।
'महाकवि कन्हैयालाल सेठिया कविता पुरस्कार' वर्ष 2023 में साहित्य अकादमी के पूर्व सचिव के. सच्चिदानंद को और 2022 में मशहूर कवि रंजीत होसकोटे को प्रदान किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications