एक और सीमा हैदर! अब पाकिस्तान से चूरू आई 25 वर्षीय महवीश, शादीशुदा रहमान को दे बैठी दिल
Mehvish pakistan Rehman India Love Story: सीमा हैदर-सचिन जैसी एक और लव स्टोरी सामने आई है। अब पाकिस्तान से महवीश अपने प्यार के खातिर बॉर्डर लांघ आई है। महवीश राजस्थान के चूरू के गांव पीथीसर में रहमान के पास आई है। पाकिस्तानी लड़की और भारतीय लड़के की यह एक और लव स्टोरी सुर्खियों में है।
खास बात यह है कि सीमा हैदर तो नोएडा के सचिन मीणा के पास अपने चार बच्चों को लेकर आई थी जबकि महवीश की उम्र 25 साल है। वह अविवाहित है। उसका प्यार रहमान शादीशुदा व दो बच्चों का पिता है। महवीश के आने पर रहमान की पत्नी फरीदा ने पुलिस थाने में शिकायत दी है।

भारत-पाकिस्तान वाली इस ताजा प्रेम कहानी की सबसे हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि महवीश का प्रेमी अभी चूरू में अपने घर पर नहीं है। वह तो कुवैत में काम करता है। लड़की पाकिस्तान से अटारी बॉर्डर होते हुए इंडिया पहुंची है। खबर है कि उसे पीथीसर सरपंच जंग शेर खान अटारी बॉर्डरी से लेकर आए हैं।
मीडिया की खबरों के अनुसार रहमान की पत्नी का नाम फरीदा है। उसके दो बच्चे हैं। पति की प्रेमिका महवीश पाकिस्तान से चूरू आने की पता चलने पर फरीदा ने पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत दे दी। फरीदा ने उस पर जासूस होने के आरोप लगाए हैं। साथ ही फरीदा ने यह भी कहा कि वह अपने पति रहमान के साथ रहेगी।
फरीदा का कहना है कि वह अपने पति को कानूनी तलाक नहीं देगी और ना ही उसे पाकिस्तान वाली प्रेमिका महवीश से दूसरी शादी करने की इजाजत देंगी। अगर फिर भी रहमान व महवीश निकाह करते हैं तो फरीदा उनके खिलाफ न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।
भारतीय लड़के के प्यार में पाकिस्तान से युवती आने पर इंटेलीजेंस व अन्य गुप्तचर एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। चूरू पुलिस भी हरकत में आ गई है। युवती से पूछताछ की जा रही है। पाकिस्तान से नोएडा आई सीमा हैदर पर भी जासूस होने के आरोप लगे थे।












Click it and Unblock the Notifications