LokSabha Election: आखिर दो बार के सांसद करण सिंह यादव ने क्यों छोड़ दी कांग्रेस पार्टी,यूं छलका यादव का दर्द..

Lok Sabha Election: राजस्थान कांग्रेस में टिकट को लेकर कलह खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। बांसवाड़ा से शुरू हुई कलह कई जिलों में होते हुए अब अलवर जा पहुंची है।

आज कांग्रेस के पूर्व सांसद रहे वरिष्ठ नेता डॉक्टर करण सिंह यादव ने कांग्रेस छोड़ने की घोषणा कर सियासत में भूचाल खड़ा कर दिया है।

another-blow-to-congress-in-rajasthan-former-mp-karan-singh-yadav-resigns

डॉक्टर करण सिंह यादव ने आज प्रेस कांफ्रेस कर काग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया । वहीं कांग्रेसी नेता भंवर जितेंद्र सिंह पर गम्भीर आरोप जड़ दिए ।

डॉक्टर करण सिंह यादव ने कहा कि में अच्छे पद और प्रतिष्ठा को छोड़कर राजनीति में आया, मुझे मौका भी मिला लेकिन इस बार लोकसभा चुनावों में किसी ओर टिकट दे दिया गया।

जिस कांग्रेस पार्टी ने राजाओं के खिलाफ लड़कर सत्ता हासिल की वहीं पार्टी अब राजाओं के इशारों पर चल रही है। उन्ही राजाओं के इशारों पर मेरा टिकट काटा गया।

भंवर जितेंद्र सिंह ने मेरे राजनीतिक कैरियर को बहुत नुकसान पहुंचाया। वो लगातार दो चुनाव हार चुके है। अब इस बार एक बच्चे को लाकर खड़ा कर दिया ।

दूसरी पार्टी ज्वाइन करने के सवालों पर यादव ने कहा कि वो जल्द ही कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से चर्चा कर इसका फैसला लेंगे।

यादव के इस इस्तीफे को राजस्थान की राजनीति से जुड़ा बड़ा मामला समझा जा रहा है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को लगातार झटके पर झटके लग रहे है।

अलवर से पूर्व सांसद डॉ. करण सिंह यादव ने कांग्रेस छोड़ कर पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा को अपना इस्तीफा भेज दिया।

अलवर से सांसद का टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे है डॉ. करण सिंह यादव। अलवर से ललित यादव को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर दिखाई थी नाराजगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+