Anamika Bishnoi: सोशल मीडिया स्‍टार अनामिका की पूरी कहानी, क्‍या बढ़ते फॉलोअर्स बने मर्डर की वजह?

Anni Vishnoi Rajasthan: राजस्‍थान की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर 33 वर्षीय अनामिका बिश्‍नोई की हत्‍या के आरोप पति महीराम बिश्‍नोई को अरेस्‍ट कर लिया गया है।

फलोदी में नागौर रोड पर नारी कलेक्शन पर बैठी पत्‍नी की गोली मारकर हत्‍या करने वाला महीराम बिश्‍नोई बाप पुलिस थाना इलाके में सरहद कानसिंह की सीड से पकड़ा गया है। महीराम की गिरफ्तारी की पुष्टि एसएचओ भंवर सिंह ने किया है।

Anamika Bishnoi News Update

यह भी पढ़ें- Anamika Bishnoi: कौन थी अनामिका बिश्‍नोई, जिसने इंस्‍टा पर देसी गानों पर रील्‍स बनाकर मचा रखी थी धूम

महीराम बिश्‍नोई ने पत्‍नी अनामिका बिश्‍नोई की हत्‍या क्‍यों की? इसका खुलासा तो महीराम से पुलिस पूछताछ में पता चल सकेगा, मगर पुलिस की शुरुआत में जो वजह सामने आई है वो सोशल मीडिया है।

अनामिका बिश्‍नोई के एक लाख से ज्‍यादा फॉलोअर्स

दरअसल, अनामिका बिश्‍नोई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। इंस्‍टाग्राम पर वह राजस्‍थानी-हरियाणा के देसी गानों पर रील्‍स बनाया करती थी। इंस्‍टाग्राम पर उसके फॉलोअर्स की संख्‍या एक लाख को पार कर गई थी। बढ़ते फॉलोअर्स की वजह से पति उस पर कथित अवैध संबंधों का आरोप लगाता रहता था।

Anamika Bishno Murder video

13 साल पहले हुई अनामिका-महीराम की शादी

फलोदी एसएचओ भंवर सिंह जाखड़ के अनुसार अनामिका बिश्‍नोई फलोदी जिले के गांव खारा की रहने वाली थी। 13 साल पहले उसकी शादी बीकानेर जिले के नगरासर निवासी महीराम बिश्‍नोई के साथ हुई थी। इनके 12 साल व 9 साल का बेटा है। अनामिका व महीराम के बीच अनबन के चलते दोनों अलग-अलग रह रहे थे।

Anamika Bishnoi CCTV footage

अनामिका चलाती थी नारी कलेक्‍शन

अनामिका अपने मायके फलोदी में नागौर रोड पर नारी कलेक्‍शन के नाम से कपड़ों की दुकान चलाती थी। जबकि महीराम के दवाइयों की दुकान है। अनामिका ने पति के खिलाफ अदालत में भरण-पोषण का केस भी कर रखा था।

अनामिका मर्डर सीसीटीवी कैमरे में कैद

अनामिका के पिता तेजाराम बिश्‍नोई के अनुसार रविवार दोपहर को उसकी बेटी अपनी दुकान पर बैठी थी। उसी दौरान वहां महीराम आया और जेब से बंदूक निकालकर अनामिका के गोली मार दी, जिससे की उसकी मौत हो गई। पूरी वारदात दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+