Union Budget 2024: क्या राजस्थान में सचिन पायलट के गढ़ टोंक को मिलेगी रेल की सौगात, क्या बोले अकबर खान ?
Union Budget 2024: भारत सरकार का बजट आने का काउंट डाउन शुरू हो गया है। मोदी सरकार 3.0 के बजट को लेकर एक बार फिर से देशवासियो को उम्मीदें बंधी है।
जब बात राजस्थान की आती है तो यहां तो सियासत ही बजट से शुरू होती है फिर नेताओं की हो या फिर विपक्षी खेमें की। हम ऐसा इसलिए कह रहे है कि प्रदेश की राजधानी जयपुर के सबसे नजदीक माना जाने वाला टोंक जिला सालों से मुख्यालय को रेल सेवा से जोड़ने की मांग कर रहा है।
लेकिन सरकारें आती गई और मांग बढ़ती गई नतीजा यह रहा कि अब तक रेल सेवा के नाम पर घोषणाएं होती रही। टोंक जिले की बात इसलिए भी कर रहे है कि यह वहीं जिला है जहां से राजस्थान की सियासत के सबसे चर्चित चेहरे कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट टोंक विधानसभा से दूसरी बार लगातार विधायक है।

इसी विधानसभा सीट और जिला मुख्यालय से पिछले 30 सालों से भी ज्यादा समय से रेल की मांग को लेकर रेल लाओ संघर्ष समिति दलित सेना के अध्यक्ष अकबर खान संघर्ष कर रहे है।
Recommended Video
ऐसा कोई नेता, मुख्यमंत्री, सांसद और विधायक नहीं है जिसे टोंक की रेल को लेकर मांग पत्र नहीं दिया हो। हैरत की बात तो यह है कि टोंक की रेल के लिए अकबर खान सैकड़ों शहरवासियों के साथ टोंक शहर की सड़कों पर भीख तक मांग चुके है।
आज वन इंडिया हिंदी से बातचीत करते हुए अकबर खान ने कहा कि टोंकवासी सालो से रेल की मांग के लिए आंदोलन करते आए है। लेकिन पिछली सरकार में टोंक की रेल के लिए केंद्र सरकार ने बजट की राशि दी थी। अबकी बार भी हमें उम्मीद है कि इस योजना के लिए इस बार बजट में पूरी राशि का ऐलान होगा।
केंद्र और राज्य सरकार के बजट को लेकर अकबर खान ने एक बार फिर से पीड़ा सुनाते हुए कहा कि केंद्र सरकार रेल के लिए बजट देती है तो राज्य सरकार जमीन की घोषणा नहीं करती है। लेकिन इस बार हमनें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी ज्ञापन सौंपकर मांग की थी की वो जमीन देने का ऐलान करे।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आश्वस्त किया था कि हम टोंक की रेल के लिए हर सम्भव प्रयास करेंगे। अकबर खान ने पूरी उम्मीद जताते हुए कहा कि इस बार जरूर टोंक की रेल को हरी झंडी मिलेगी।
हालांकि अकबर खान ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए वन इंडिया हिंदी की टीम से कहा कि वो लगातार पिछले 30 सालों से भी ज्यादा समय से टोंक की रेल के लिए मांग उठा रहे है ताकि यहां के लोगों को रोजगार मिल सके। इसके लिए कई तरीकों से आंदोलन किया।
वहीं इस बार विधानसभा चुनावों और लोकसभा चुनावों में कांग्रेसी नेताओं की जीत के बाद बदले सियासी समीकरणों में टोंक रेल पर संकट के बादल छाने के सवालों पर कहा कि नहीं हमें उम्मीद है कि टोंक की जनता को सरकार जरूर रेल की सौगात देगी।












Click it and Unblock the Notifications