मोदी Govt सिर्फ लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश में है: सचिन पायलट
जयपुर, जून 19। 'अग्निपथ योजना' के विरोध में रविवार को राजस्थान में कांग्रेस पार्टी ने तिरंगा रैली निकाली। अग्निपथ योजना के लिए केंद्र पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के लोकप्रिय नेता सचिन पायलट ने जमकर केंद्र को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 'कोविड के बहाने से आपने(सरकार) 2 साल से भर्तियां रोक रखी थी। 1.25 लाख भर्तियां केवल फौज में खाली है। आप सिर्फ भ्रमित कर लोगों का भविष्य खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। हम सत्याग्रह कर सरकार को यह योजना वापस लेने के लिए मजबूर करेंगे।'

आपको बता दें कि 'अग्निपथ योजना' के खिलाफ आज कांग्रेस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया। जहां केंद्र पर बरसते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि 'केंद्र सरकार मनमानी में जुटी है,देशप्रेम व बलिदान का जज्बा दिल में लिए, सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवा हमारा गौरव हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सत्याग्रह के जरिए "नो रैंक, नो पेंशन" वाली नई आर्मी भर्ती योजना के खिलाफ संघर्ष करती रहेगी।'
'अग्निपथ योजना' किसी भी सूरत में वापस नहीं होगी
तो वहीं रविवार को सेना ने इस बारे में संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस की, अपने बयान में उन्होंने कहा कि अब 'अग्निपथ योजना' किसी भी सूरत में वापस नहीं होंगी। 17.5 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के युवाओं को चार साल के कार्यकाल के लिए सेवाओं में शामिल किया जाएगा और अग्निवर' को सियाचिन और अन्य क्षेत्रों जैसे क्षेत्रों में वही भत्ता और सुविधाएं मिलेंगी जो वर्तमान में सैनिकों को मिलती हैं किसी के साथ कोभ भेदभाव नहीं होगा।












Click it and Unblock the Notifications