Agneepath Scheme: बोले गहलोत- 'मोदी से व्यक्तिगत लड़ाई नहीं लेकिन कांग्रेस खत्म नहीं होने वाली'
जयपुर, 20 जून। केंद्र सरकार की 'अग्निपथ स्कीम' का इस वक्त देश के कई राज्यों में जबरदस्त विरोध हो रहा है, कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन हो रहे। इस दौरान कई ट्रेनों में आगजनी भी की गई। केंद्र सरकार लगातार युवाओं से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है तो वहीं आज कुछ संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। रेलवे सुरक्षा बल(RPF) और सरकारी रेलवे पुलिस(GRP) को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। तो वहीं राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने 'अग्निपथ स्कीम' को लेकर जमकर केंद्र सरकार को खरी-खोटी सुनाई है।
Recommended Video

उन्होंने कहा कि 'हमारी BJP और मोदी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। वो हमें दुश्मन मानते हैं लेकिन वो कांग्रेस मुक्त भारत बनाना चाहते हैं। आप लोगों के बाप-दादा आ जाएंगे तो भी ये कांग्रेस मुक्त भारत नहीं बनने वाला है।' आपको बता दें कि सीएम गहलोत ने यह बात दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान कही। मालूम हो कि 'अग्निपथ स्कीम' के खिलाफ कांग्रेस जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।'
'इस योजना को देश की जनता ने सीधे तौर पर अस्वीकार कर दिया'
इससे पहले भी सीएम गहलोत ने कहा था कि 'इस योजना को देश की जनता ने सीधे तौर पर अस्वीकार कर दिया है। इसे सरकार को तत्काल प्रभाव से वापस ले लेना चाहिए। युवाओं में इस योजना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। पीएम मोदी को इस बारे में विचार करना चाहिए, युवाओं की मंशा को समझना चाहिए और वक्त रहते ही इस वापस ले लेना चाहिए।'












Click it and Unblock the Notifications