शादी के 2 माह बाद युवक को 5 बच्चों की मां से हुआ प्यार, महिला 3 बेटियों को साथ लेकर युवक संग हुई फरार
दौसा, 10 सितम्बर। कहते हैं प्यार अंधा होता है। ऐसा मामला राजस्थान के दौसा जिले की मम्मू कॉलोनी में सामने आया है। यहां पर शादी के दो माह बाद एक युवक का दिल अपनी नई नवेली दुल्हन को छोड़ पांच बच्चों की मां पर आ गया। यहीं नहीं बल्कि महिला अपनी तीन बेटियों को साथ लेकर प्रेमी युवक के साथ फरार भी हो गई। दोनों के परिजनों ने पुलिस थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज करवाई तब इस अजब प्रेम की गजब कहानी का खुलासा हुआ है।

पुलिस के अनुसार राजकुमार की शादी दो माह पहले उत्तर प्रदेश के किरावली गांव के राजू मनिहार की बेटी के साथ हुई थी। इधर, दौसा की मम्मू कॉलोनी निवासी मुस्ताक मनिहार ने 20 दिन पहले उसकी पत्नी यास्मीन बेगम की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा था कि यास्मीन के साथ तीन बेटियां भी गायब थीं। यास्मीन 5 बच्चों की मां है। दो बच्चे उसके पति के पास हैं जबकि तीन बेटियों को वह अपने साथ ले गई।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर विवाहिता यास्मीन की तलाश शुरू की। आसपास के लोगों से ली गई जानकारी के आधार पर पुलिस को मामला प्रेम-प्रसंग का लगा। इसी बीच पुलिस टीम को सूचना मिली की राजकुमार और यास्मीन भिवाड़ी में हैं। पुलिस ने युवक व पांच बच्चों की मां को पकड़ा। जब दोनों का सामना परिजनों से हुआ तो राजकुमार ने नवविवाहिता के साथ रहने से इनकार कर दिया। वहीं महिला भी अपने पूर्व पति को छोड़कर राजकुमार के साथ रहना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications