Rajasthan News: सियासत के बाद गहलोत को अब क्रिकेट पिच से आउट करने की तैयारी,क्या है माजरा?
Rajasthan Letest News: राजस्थान की सिसायी पिच पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को क्लीन बोल्ड करने के बाद प्रदेश के क्रिकेट से भी गहलोत टीम को आउट करने की तैयारी शुरू हो गई है।
भाजपा के पर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम राठौड़ अब पिच पर लॉंग टाइम बेटिंग करने के लिए तैयार हो गए है। पराक्रम राठौड़ के चूरू जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बनने के बाद इसकी चर्चाएं शुरू हो गई है।

राजस्थान की सियासी पिच से आउट करने के बाद क्रिकेट के पिच से भी गहलोत को आउट करने की तैयारी शुरू हो गई है। राजस्थान क्रिकेट संघ के पराक्रम राठौड़ अगले अध्यक्ष हो सकते है।
राजस्थान में विधानसभा चुनाव में मिली जीत के बाद उस्ताहित भाजपा अब प्रदेश के अन्य संघों की कार्यकारिणी में अपना दबदबा मजबूत करने की युद्ध स्तर पर तैयारी में जुट गई है।
जिसके चलते अब राजस्थान क्रिकेट संघ में भी बड़े बदलाव के कयास लगाए जा रहे है। और इन चर्चाओं को ज्यादा बल इसलिए भी मिल रहा है कि चूरू जिला क्रिकेट संघ के जिलाध्यक्ष पद पराक्रम राठौड़ का निर्वाचन हो गया है।
चूरू जिला क्रिकेट संघ के चुनाव में पराक्रम राठौर ने बाजी मारते हुए जीत हासिल की है। पराक्रम राठौर की क्रिकेट संघ में एंट्री के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की कार्यकारिणी में दबदबे के लिए जोर आजमाइश शुरू होने की बात कही जा रही है।
दरअसल राजस्थान में बीजेपी सरकार के गठन के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन में जिला संघ सक्रिय हो गया है। राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने चूरू जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष बनने के बाद राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत पर निशाना साधा हैं।
पराक्रम राठौर ने एक बयान में कहा कि राजस्थान में क्रिकेट जिस मुकाम पर होना चाहिए था, वहां नहीं पहुंच पाया है। लंबे समय से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर काबिज हैं।
Rajasthan News: आरसीए में दिखाएंगे ''पराक्रम'' pic.twitter.com/baHYieaXiM
— PURSHOTTAM KUMAR (@pkjoshinews) February 21, 2024
लेकिन बावजूद इसके राजस्थान के क्रिकेट में उदासीनता का माहौल है, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों के मन मुताबिक रिजल्ट नहीं मिल रहा है।
भविष्य में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने के सवाल पर पराक्रम ने कहा कि राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के चुनाव को लेकर सब कुछ भविष्य के गर्भ में छिपा है।
उन्होंने कहा कि जिला संघों की आम सहमति के बाद अगर मुझे चुनाव लड़ने का मौका मिला तो जरूर से चुनाव लडूंगा, लेकिन किस पद पर चुनाव लडूंगा यह अभी कहना थोड़ी प्री-मेच्योर बात होगी।
जब भी चुनाव की घोषणा होगी तब इस पर सर्वसम्मति से फैसला किया जाएगा. पराक्रम राठौर के इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में आरसीए अध्यक्ष के लिए पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र बनाम पूर्व नेता प्रतिपक्ष के पुत्र के बीच मुकाबला हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications