Rajasthan News: 28 साल बाद इस रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रैन....जानिए कहा
Rajasthan News: राजस्थान में कल दौसा-गंगापुरसिटी रेलवे लाइन पर 28 सालों के ट्रेन का इंतजार खत्म हो जाएगा। 16 मार्च को इस ट्रैक पर रेल दौड़ेगी।
इस रेलवे ट्रैक पर 28 साल पहले तत्कालीन रेल मंत्री रामविलास पासवान ने दौसा- गंगापुर रेल लाइन का शिलान्यास किया था।

16 मार्च से दौसा-गंगापुर सिटी के रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की आवाज सुनाई देगी। 95 कि.मी.नई रेल लाइन पर यात्री रेलसेवा का होगा शुभारम्भ ।
दौसा से गंगापुर के लिए दौसा जिले को मिली 28 साल पहले रेलवे की सौगत वाले रेलवे ट्रेक का काम पूरा होने के बाद रेलवे द्वारा इस ट्रैक को जांचने के सारे काम पूरे होने के बाद अब इस ट्रैक पर रेल दौड़ेगी जिससे दौसा लालसोट गंगापुर तक यातायात सुगम होगा
वर्ष 1996 में तत्कालीन सांसद स्वर्गीय राजेश पायलट और तत्कालीन रेल मंत्री रामविलास पासवान द्वारा दौसा गंगापुर रेल लाइन का शिलान्यास किया गया था।
95 किलोमीटर तक रेलवे द्वारा रेल लाइन बिछाते बिछाते 28 साल लग गए और अब रेल्वे द्वारा दौसा-गंगापुर सिटी नई रेल लाइन पर यात्री रेलसेवा का शुभारम्भ किया जा रहा है इस रेलवे प्रोजेक्ट की लागत लगभग 1000 करोड़ रुपए से ऊपर बताई जा रही है।
अजमेर-जयपुर-अजमेर रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) का दौसा- गंगापुर सिटी स्टेशन तक विस्तार किया जा रहा है।
इस विस्तार के कारण अजमेर-जयपुर डेमू रेलसेवा के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन भी किया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 09605, अजमेर-गंगापुर सिटी (वाया दौसा) डेमू रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) दिनांक 16.03.24 से अजमेर से 07.00 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 09.45 बजे आगमन व 09.50 बजे प्रस्थान कर 11.05 बजे दौसा होते हुए 14.00 बजे गंगापुर सिटी पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09606, गंगापुर सिटी-अजमेर (वाया दौसा) डेमू रेलसेवा (सप्ताह में 6 दिन रविवार को छोड़कर) दिनांक 16.03.24 से गंगापुर सिटी से 15.00 बजे रवाना होकर 17.35 बजे दौसा होते हुए जयपुर स्टेशन पर 19.00 बजे आगमन व 19.05 बजे प्रस्थान कर 23.15 बजे अजमेर पहुंचेगी।












Click it and Unblock the Notifications