NCB असफर की अधूरी प्रेम कहानी, Ex गर्लफ्रेंड ने True Love साबित करने के लिए फेंका तेजाब, सीने में घोंपी कील
NCB Officer Love Story: राजस्थान के प्रतापगढ़ कोतवाली थाना पुलिस ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी हर्षवर्धन सिंह सिसोदिया पर तेजाब फेंकने के मामले में खुशी व प्रियांशु राठौड़ को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में दोनों ने एसिड अटैक के पीछे की जो कहानी बताई है, वो चौंकाने वाली है।
पूरी कहानी सच्चे प्यार का सबूत देने की है। खुशी और उसके प्रेमी प्रियांशु राठौड़ ने एनसीबी अफसर हर्ष वर्धन सिंह की हत्या करने की योजना बना ली। इसीलिए उस पर तेजाब से हमला किया गया। हर्ष वर्धन एसिड अटैक में गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
यह भी पढ़ें- उदयपुर के 'राजकुमार' ने ओडिशा की 'राजकुमारी' से बोला-I Love You तो सिटी पैलेस में टूटा 37 साल का रिकॉर्ड

प्रतापगढ़ एसपी विनीत कुमार बंसल के अनुसार हर्ष वर्धन सिंह सिसोदिया मूलरूप से मध्य प्रदेश के मंदसौर के सांतनु विहार पुलिस थाना वायडी नगर का रहने वाला है। वह प्रतापगढ़ में एनसीबी में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत है। हर्षवर्धन और प्रतापगढ़ की खुशी एक-दूसरे से प्यार करते थे। इनकी इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई थी।
कुछ समय पूर्व खुशी और हर्षवर्धन के बीच ब्रेकअप हो गया। फिर खुशी की जिंदगी में प्रियांशु राठौड़ आया। प्रियांशु पहले प्यार को लेकर खुशी पर शक करता था। इसलिए खुशी ने प्रियांशु के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी हर्ष वर्धन सिंह को खत्म करने का प्लान बनाया ताकि वह प्रियांशु को सच्चे प्यार का सबूत दे सके।

योजनानुसार खुशी ने 28 नवंबर को हर्षवर्धन को एनएच 56 पर बगवास के आगे बुलाया। फिर खुशी व प्रियांशु तेजाब की बोतल लेकर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। हर्षवर्धन कार लेकर आया था। प्लान के तहत प्रियांशु ने खुशी को सड़क पर छोड़कर थोड़ा आगे खड़ा हो गया। हर्षवर्धन कार लेकर आया तो खुशी उसके साथ कार में पीछे की सीट पर बैठ गई ताकि उसे बातों में उलझाकर उस पर तेजाब डाल सके। प्रियांशु पर बाइक लेकर कार के पीछे-पीछे आ रहा था।

रास्ते में एनसीबी एसआई हर्षवर्धन सिंह कार को प्रतापगढ़ की ओर घुमाने लगा तो खुशी ने अपने बैग से तेजाब की बोतल निकालकर उस पर डाल दी। फिर अपने साथ लेकर आई कील लगी लकड़ी से उस पर वार किए ताकि हर्षवर्धन की हत्या कर सके। अचानक यह सब होता देख हर्षवर्धन ने तेजी से कार के ब्रेक लगाए। तभी पीछे-पीछे आ रहे प्रियांशु की बाइक कार से टकरा गई। कार का पीछे का शीशा टूट गया। प्रियांशु को सिर में हल्की चोट आई है।
प्रतापगढ़ एसएचओ दीपक बंजारा के अनुसार बांसवाडा से मोबाइल फोरेंसिक यूनिट बुलाकर हर्षवर्धन की कार से साक्ष्य उठाए गए हैं। कार से एसिड की बोतल एवं कीलें लगीं लकड़ी जब्त की गई हैं। पुलिस ने खुशी और प्रियांशु को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications