Accident Rajasthan: Accident Rajasthan: महुआ-मंडावर हाईवे पर ट्रक-जीप की भिड़ंत में छह लोगों की मौत, , नौ घायल

Daus Accident: दौसा जिले के महुआ-मंडावर हाईवे पर मंगलवार को ट्रक और एक जीप के बीच भीषण भिड़ंत में छह लोगों की हो गई।

Rajasthan Accident News: राजस्‍थान के दौसा जिले के महुआ उपखंड इलाके में मंगलवार को महुआ-मंडावर हाईवे पर सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। नौ जने गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्‍कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों के परखच्‍चे उड़ गए।

Accident Rajasthan Six killed

दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार हादसा ओवरटेक के दौरान हुआ। टक्‍कर के बाद ट्रक जीप के ऊपर पलट गया, जिससे जीप में सवार छह लोगों की मौत हो गई और नौ घायल हो गए।

हादसे के सूचना पाकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे और जीप में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस और एम्‍बुलेंस 108 को सूचना दी।

मंडावर पुलिस और एम्बुलेंस की गाड़ियों से नौ लोगों को स्‍थानीय सरकारी अस्‍पताल में पहुंचाया। चार घायलों को प्राथमिक उपचार देकर जयपुर के अस्‍पताल में रैफर किया गया।

ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक में कोल्‍ड ड्रिंक भरी हुई थी। ओवरटेक के दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर जीप पर पलट गई। जीप में सवारियां भरी हुई थी, जिनमें से छह की मौत हो गई।

हादसे के बाद सड़क पर कोल्‍ड ड्रिंक की बोतलें बिखर गईं। दोनों तरफ जाम भी लग गया। पुलिस ने स्‍थानीय लोगों को मदद से क्षतिग्रस्‍त वाहनों को सड़क से हटाया और जाम खुलवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+