Rajasthan News: राजकोट गेम जोन अग्निकांड के गुुनहगार तक पहुंग गई पुलिस, जानिए कौन है आरोपी ?
Rajasthan News: गुजरात में राजकोट के गेम जोन के अग्निकांड के फरार एक आरोपी को राजस्थान के आबूरोड शहर से हिरासत में लिया गया है। पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) की टीम व आबूरोड शहर पुलिस ने दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
जानकारी सामने आई है कि आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर राजकोट का ही निवासी है। राजकोट तालुका पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया था।

गुजरात के राजकोट शहर में गेम जोन में आग लगने से 27 जनों की हुई मौत के मामले में एक मुल्जिम को पालनपुर (गुजरात) की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) की टीम व आबूरोड शहर पुलिस ने सोमवार शाम को दबोचने में कामयाबी हासिल की है।
पालनपुर की एलसीबी टीम ने आबूरोड शहर थाने के कान्स्टेबल श्रवणकुमार के सहयोग से दस्तयाब किया। मुल्जिम धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर राजकोट का ही निवासी है।
आपको बता दें कि राजकोट तालुका पुलिस थाने में गेम जोन में आग की घटना का मामला सीआर नम्बर-496 धारा-308, 304, 337,338, 144 के तहत दर्ज है।
ज्ञातव्य है कि राजकोट में शनिवार की शाम पांच बजे के आसपास भीड़भाड़ भरे गेम जोन में भीषण आग लग गई थी। हादसे में 12 बच्चों समेत 27 लोगों की मौत हो गई थी। पच्चीस से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था।
उस समय अधिकारियों ने बताया था कि अग्निकांड में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने आग की इस घटना पर नगर निगम और प्रशासन को तत्काल बचाव व राहत कार्य के निर्देश दिए थे।
साथ ही राज्य सरकार ने फायर एनओसी नहीं रखने वाले सभी गेम जोन बंद करने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों के मुताबिक शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे गेमिंग गतिविधियों के लिए बनाए गए फाइबर के डोम में आग लगी थी।
इसके बाद फायर कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली तो फायर टेन्डर व एम्बुलेन्स आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। आग लगने से ढांचा ढह गया और मलबा हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी।
राजकोट कलक्टर प्रभाव जोशी के मुताबिक गर्मी की छुट्टियों और वीकेन्ड के चलते गेम जोन में काफी भीड़भाड़ थी। यहां आपको यह भी बता दें कि हादसे के बाद गेमिंग जोन का संचालक युवराज और करीब तीस-चालीस जोन कर्मचारी फरार हो गए थे।
जिनमें से राजकोट निवासी एक आरोपी धवलभाई पुत्र भरतभाई ठक्कर को सोमवार को आबूरोड से गिरफ्तार कर लिया गया। गेम जोन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका उस समय जताई गई थी।












Click it and Unblock the Notifications