राजस्थान के अजमेर में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर में लगी आग, देखते ही देखते आग के गोले में हुआ तब्दील

Rajasthan Letest News: अजमेर से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार चलता कंटेनर देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील हो गया। गनीमत रही की चालक और खलासी ने कूदकर बचा ली।

अजमेर जिले के कानाखेड़ी नेशनल हाईवे- 48 पर भीलवाड़ा की ओर से आ रहे एसी से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर और खलासी ने कूदकर जान बचाई।

a-speeding-container-caught-fire-on-the-national-highway-in-ajmer-rajasthan-it-turned-into-a-ball

सूचना मिलने पर गैस प्लांट की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। कंटेनर में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। श्रीनगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दरअसल पुलिस को जानकारी मिली कि नेशनल हाईवे-48 पर कामखेड़ा के निकट महादेव होटल के सामने चलते कंटेनर की केबिन में अचानक आग लग गई। आग देख ड्राइवर और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कंटेनर आग के गोले मेंं तब्दील हो गया। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमा हो गई।

आग की सूचना मिलने पर श्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी गई। वही गैस प्लांट की फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

श्रीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि कंटेनर एसी से भरा हुआ था। जयपुर से भीलवाड़ा की तरफ जाते समय कंटेनर में भीषण आग लग गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई । हालांकि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। और चालक के साथ खल्लासी से पूछताछ की जा रही है।

आपकों बता दे कि तेज रफ्तार दौड़ते भारी से लेकर छोटे वाहनों में आग की यह घटनाएं कोई पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी लगातार इस तरह की आग की घटनाएं सामने आती रही है।

आखिर सवाल यह उठता है कि महंगे चौपहिया वाहनों से लेकर भारी वाहनों में यह आगजनी की घटनाओं का मुख्य कारण क्या है ? आखिर इन आग के कारणों को लेकर जांच कब सामने आएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+