Rajasthan News: तेज रफ्तार का कहर यू बरपा राहगीर युवक पर, वीडियो देख दहल जाएगी धडकनें
Rajasthan News: प्रदेशभर में लगातार तेज रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। लगातार हाईवे पर हादसे बढ़ रहे है और लाख कोशिशों के बावजूद नकेल नहीं कस पा रही है।
धौलपुर जिले के कौलारी थाना क्षेत्र के बसईनवाब कस्बे में मनियां मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से पैदल जा रहा युवक करीब 20 फीट तक हवा में उछलकर सड़क किनारे जा गिरा।

सड़क हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया।
परिजनों ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया लेकिन हालात गम्भीर के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिय।
अपने गांव जा रहा था युवक।
मिली जानकारी के अनुसार हरलाल का नगला गांव निवासी दरब सिंह पुत्र भगवान सिंह जाटव कल पैदल अपने घर लौट रहा था।तभी मनियां मार्ग पर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबदस्त थी युवक करीब 20 फिट ऊपर उछलकर नीचे गिर गया।
वीडियो में देखा जा रहा है युवक कार से बचने का प्रयास कर रहा है लेकिन कार तेज रफ्तार में थी। टक्कर से युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। टक्कर को देख आसपास के लोग इकट्ठे हुए। वहाँ पर एकत्रित लोगो ने एम्बुलेंस की सहायता से उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहाँ गम्भीर हालात के चलते उसे जयपुर रैफर कर दिया। जहाँ युवक का इलाज चल रहा है।
पुलिस ने बताया की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है इसमें कार चालक युवक को टक्कर मारते हुए नजर आ रहा है।कार चालक मौके से फरार हो गया है।
अभी तक परिजनों की तरफ से भी थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है।सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।वहीं पुलिस कार चालक का पता लगाने में लगी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications