Rajasthan: क्या हुआ जब तेज रफ्तार दौड़ती लोक परिवहन बस में गर्भवती महिला को शुरू हो गया लेबर पेन ?
Rajasthan News: राजस्थान में आज एक तेज रफ्तार दौड़ती लोक परिवहन की बस में गर्भवती महिला ने बेटे को जन्म दिया है। सूचना पर 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और नर्सिंगकर्मियों ने उनकी जांच पड़ताल कर अस्पताल ले गए।
दरअसल राजस्थान में भिवाड़ी के टपूकड़ा से अलवर आते समय अलवर-भिवाड़ी मेगा हाईवे पर छठी मिल के पास लोक परिवहन बस में एक महिला ने बेटे को जन्म दिया।
अलवर शहर से 15 किलोमीटर पहले महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। इस पर ड्राइवर ने बस को सड़क किनारे रोका और बाकी सवारियों को नीचे उतार दिया।

बस में बैठी सवारियों ने मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस के आने से पहले ही महिला ने बस में बेटे को जन्म दिया। प्रसूता व उसका बच्चा पूरी तरह से ठीक हैं।
भरतपुर के नगर की रहने वाली संगीता भिवाड़ी में रहती है और भिवाड़ी की एक कंपनी में संगीता और उसके पति नौकरी करते हैं। संगीता के प्रसव होना था।
ऐसे में संगीता डॉक्टर को दिखाने के लिए टपूकड़ा के अस्पताल में पहुंची। लेकिन वहां उसे ठीक इलाज नहीं मिला। ऐसे में लोक परिवहन बस में बैठकर वो अलवर आ रही थी। अलवर शहर से 15 किलोमीटर पहले छठी मील के पास अचानक संगीता को लेबर पेन हुआ।
यह देखकर बस चालक ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और बस में बैठी सवारियों ने मामले की सूचना तुरंत 108 नंबर को दी। कुछ ही देर में 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। उससे पहले संगीता ने एक बेटे को जन्म दिया। उसके बाद एम्बुलेंस के स्टाफ ने महिला को स्ट्रेचर पर उठाकर एंबुलेंस में लेटाया और वहां प्रसव के आगे की प्रकिया की गई।












Click it and Unblock the Notifications