राजस्थान: एसडीएम कोर्ट में पालिकाध्यक्ष के पति को गुंडों ने मारी गोली, आधे घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस
हनुमानगढ़। राजस्थान के हनुमानगढ स्थित एसडीएम कोर्ट में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एकाएक बदमाश ने पालिकाध्यक्ष के पति पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। पालिकाध्यक्ष के पति को जख्मी हालत में छोड़कर बदमाश फरार हो गया। मामला हनुमानगढ़ के रावतसर स्थित एसडीएम कोर्ट परिसर का है। कोर्ट में तीन दिन की छुट्टी के कारण भारी भीड़ थी। पालिकाध्यक्ष नीलम सहारण के पति हरवीर सहारण भी किसी काम से एसडीएम कोर्ट आए थे। अचानक ही एक बदमाश आया और उसने हरवीर सहारण पर अंधाधुंध फायर कर दिए। फायरिंग की आवाज से हर कोई दहशत में आ गया। वहीं हरवीर सहारण लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। फायरिंग के बाद बदमाश वहां से फरार हो गया। कोर्ट में मौजूद लोगों ने हरवीर को स्थानीय राजकीय अस्पताल पहुंचाया जहां कुछ समय ईलाज के बाद ही उसकी मौत हो गई।

पुलिस की लापरवाही
कोर्ट में सरेआम फायरिंग की घटना हो जाने के बाद भी पुलिस आधा घंटे तक वहां नहीं पहुंची। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और खानापूर्ति के लिए नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाश पकड़ा नहीं जा सका। स्थानीय लोगां की मानें तो हरवीर सहारण को हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारी थी। मृतक हरवीर की और हिस्ट्रीशीटर की पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक पर भी हत्या के मामले दर्ज हैं।
मंत्री भी पहुंचे रावतसर
घटना की जानकारी मिलते ही राज्य सरकार के मंत्री रामप्रताप भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने खुद भी मृतक हरवीर को मुंह से कृत्रिम सांस देकर बचाने का प्रयास किया लेकिन हरवीर तब तक दम तोड़ चुका था। मंत्री रामप्रताप ने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द हत्यारे को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें- यूपी: बेखौफ चोरों ने एक रात में लूटी तीन दुकानें, देखें लाइव सीसीटीवी वीडियो












Click it and Unblock the Notifications