हॉलिडे होमवर्क के खिलाफ झुंझुनूं कलेक्ट्रेट पर 9वीं के स्टूडेंट प्रांजल का धरना, बोला-'यह बचपन पर कलंक'
झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरने पर बैठे केंद्रीय विद्यालय के स्टूटेंड प्रांजल ने बैनर पर लिख रखा था। 'हॉलिडे होमवर्क संविधान विरोधी है। यह एक कुप्रथा है। यह भेदभाव पूर्ण है। बचपन पर कलंक है। बच्चों के साथ क्रूरत

राजस्थान में एक स्टूडेंट ने ग्रीष्मकालीन अवकाश में स्कूल द्वारा हॉलीडे होमवर्क दिए जाने का अनूठे तरीके से विरोध जताया है। इसके स्टूडेंट प्रांजल ने झुंझुनूं जिला कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया।
बता दें कि प्रांजल केंद्रीय विद्यालय झुंझुनूं में नौवीं कक्षा का स्टूडेंट है। हॉलीडे होमवर्क के खिलाफ रविवार सुबह दस बजे से दोपहर 12 तक धरना देकर विरोध जताया। धरना स्थल पर ही उसने होमवर्क भी किया।
Recommended Video

मीडिया से बातचीत में प्रांजल ने कहा कि अवकाश में भी हम होमवर्क करें तो साल के 365 दिन में हमारे लिए कोई अवकाश है ही नहीं। हॉलिडे होमवर्क एक कुप्रथा है। यह बचपन पर कलंक है।
मीडिया से बातचीत में प्रांजल ने कहा कि यह बचपन के लिए कलंक है। कुप्रथा है। एक स्वस्थ्य जीवन के लिए फिर चाहे वो मानसिक हो। शारीरिक हो या सामाजिक। अवकाश बहुत जरूरी होता है। ताकि बच्चे खेलकूद में हिस्सा ले सकें।
प्रांजल की मां अनामिका फूड इंस्पेक्टर हैं। धरने पर बेटे के साथ बैठीं अनामिका ने कहा कि मैं बेटे के धरने के पक्ष में हूं। बेटा सालभर से हर सक्षम स्तर पर अपनी बात लिखकर दे रहा है। वहां जहां नीति निर्माण होते हैं। एसीईआरटी के आयुक्त, सभी जिलों के कलेक्टर को पत्र लिख चुका है।
ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान होमवर्क दिए जाने के खिलाफ प्रांजल दो साल से धरना प्रदर्शन कर रहा है। जिला कलेक्टर, केंद्रीय विद्यलाय अध्यक्ष, प्राचार्य व केंद्रीय विद्यालय संगठन के जिम्मेदार अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications