COVID-19 Rajasthan : कोरोना के 8 नए मामलों के साथ आंकड़ा 274 तक पहुंचा, बुजुर्ग की मौत

जयपुर। राजस्थान में कोरोना पॉजिटिस मरीजों का आंकड़ा दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 6 अप्रेल को सुबह आठ बजे तक प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 274 हो गई है। वहीं, कोटा में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज की मौत की भी खबर है। भीलवाड़ा में दो, अलवर, जयपुर व बीकानेर में एक-एक समेत प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव छह मरीजों की मौत हो चुकी है।

8 new Corona positive cases in Rajasthan

जानकारी के अनुसार छह अप्रैल को राजस्थान में आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें कोटा में एक, झुंझुनूं में पांच और डूंगरपुर में दो कोरोना पॉजिटिव मरीज शामिल हैं। झुंझुनूं में मिले पांचों कोरोना पॉजिटिव तबलीगी जमात से जुड़े हैं जबकि कोटा में मिले 60 वर्षीय बुजुर्ग को तबलीगी जमात से आए लोगों के संपर्क में आने से पॉजिटिव होना बताया जा रहा है।

बता दें कोटा के इस बुजुर्ग को रविवार को निमोनिया, बुखार और सांसी की शिकायत के बाद एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद देर रात 11 बजे बुजुर्ग की मौत हो गई। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। इस मरीज की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। इनके क्षेत्र में कुछ तबलीगी जमात से जुड़े लोगों की पहचान हुई थी। हालांकी इन लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+