Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोरोना का खौफ : भतरपुर में आर्मीनिया से लौटे 39 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती, जांच रिपोर्ट जयपुर भेजी

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में 39 लोगों को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है, जिनमें 9 मेडिकल स्टूडेंट है। ये हाल ही आर्मीनिया देश से लौटे हैं। भरतपुर स्वास्थ्य विभाग ने इनके ब्लड सैंपल लेकर जयपुर जांच के लिए भेजे हैं। इधर, दुनियाभर में फैल रहे कोरोना वायरस के चलते भरतपुर जिला कलेक्टर के आदेश के बाद शनिवार को यहां के बाजार को पूरी तरह से बंद रहे। रविवार को सिर्फ मेडिकल व राशन की दुकानें खुली रहेंगी।

बाजारों में सन्नाटा पसर गया

बाजारों में सन्नाटा पसर गया

भरतपुर जिला प्रशासन की टीमें बाजारों में घूमकर माइक द्वारा अलाउंस कर लोगों को 22 मार्च 2020 को सुबह सात से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू के दौरान अपने घरों में ही रहने की अपील की जा रही है। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 22 मार्च को जनता कर्फ्यू है, मगर भरतपुर के बाजारों में इसका असर शनिवार शाम से ही देखने को मिल रहा है। बाजारों में सन्नाटा पसर गया है। सड़कें सूनी हो गई हैं। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं।

राजस्थान में धारा 144 लागू

राजस्थान में धारा 144 लागू

बता दें कि राजस्थान के जयपुर, झुंझुनूं समेत कई जगहों पर कोरोना वायरस के पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद से पूरे राजस्थान में धारा 144 लागू है। लोग बेहद जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। भरतपुर के बाजार दोपहर बाद से बंद हो गए। भरतपुर जिला मुख्यालय के अलावा अन्य सभी तहसीलों में भी लोग जनता कर्फ्यू के समर्थन में शनिवार को घरों से काफी कम ही बाहर निकले।

रिपोर्ट आने के बाद इनके आगे के इलाज का फैसला

रिपोर्ट आने के बाद इनके आगे के इलाज का फैसला

भरतपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी कप्तान सिंह ने बताया कि आर्मीनिया से लौटे नौ छात्रों समेत सभी 39 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। जयपुर से इनके स्वास्थ्य की रिपोर्ट आने के बाद इनके आगे के इलाज का फैसला लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+