PTI Village Rajasthan : राजस्‍थान के डूकिया गांव में एक साथ 24 युवा बने पीटीआई, जानिए इनका सक्‍सेंस मंत्र

राजस्‍थान के नागौर जिले में मेड़ता उपखंड मुख्‍यालय से 18 किलोमीटर दूर गांव है डूकिया। यहां महज 250 घरों की आबादी है। यहां पीटीआई पैदा होते हैं। इस बात का सबूत है राजस्थान सबोर्डिनेट एंड मिनिस्टीरियल सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड द्वारा फिजिकल एजुकेशनल टीचर एग्जाम का रिजल्‍ट है। इसमें 24 युवा एक साथ पीटीआई बने हैं।

दो युवतियों ने भी मारी बाजी

दो युवतियों ने भी मारी बाजी

यूं तो नागौर का यह गांव डूकिया कई मायनों में खास है। इसने वॉलीबॉल के कई बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। यहां बीड़ी-सिगरेट, गुटखा व शराब की एक भी दुकान नहीं है, मगर पीटीआई भर्ती परीक्षा में तो यहां के युवाओं ने कमाल ही कर दिया। एक साथ दो युवतियों समेत 24 युवाओं का चयन होने पर गांव डूकिया को देशभर की सुर्खियों में ला दिया।

 दिवाली की खुशियां बढ़ गई

दिवाली की खुशियां बढ़ गई

राजस्‍थान फिजिकल एजुकेशनल टीचर यानी शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम दिवाली से दो दिन पहले आया। घर-घर से पीटीआई बनने पर दिवाली की खुशियां डबल हो गईं। सबसे खास बात यह है कि गांव डूकिया के 24 युवाओं ने बिना किसी कोचिंग के कामयाबी हासिल की है।

 सक्‍सेस का श्रेय गांव के माहौल को

सक्‍सेस का श्रेय गांव के माहौल को

दैनिक भास्‍कर की रिपोर्ट के मुताबिक नागौर के डूकिया गांव के 43 युवाओं ने फिजिकल एजुकेशनल टीचर एग्जाम में हिस्‍सा लिया था। 24 युवा अपनी सफलता का श्रेय गांव के माहौल को देते हैं। गांव में शिक्षा व खेल का जबरदस्‍त माहौल है। गांव डूकिया से खिलाड़ी स्टेट और नेशनल स्‍तर वॉलीबॉल खेल चुके हैं।

 इन युवाओं का हुआ चयन

इन युवाओं का हुआ चयन

1 नरेंद्र कमेडिया

2 राजूराम रोज
3 महेंद्र रोज
4 महिपाल रोज
5 राकेश रोज
6 सुनील रोज
7 सुशील रोज
8 इंद्रराम कमेडिया
9 सीताराम कमेडिया
10 बलदेव रोज
11 अनिल रोज
12 रामस्वरूप रोज
13 मनीष खदाव
14 राजेश शर्मा
15 दीनाराम भंवरिया
16 राजूराम सोनेल
17 प्रेम रोज
18 सुमित्रा रोज
19 मंजू खालिया
20 राकेश रोज
21 सेवाराम रोज
22 पूराराम रोज
23 सुनील पंवार
24 दिनेश कुमार

गांव डूकिया में है मॉडर्न लाइब्रेरी

गांव डूकिया में है मॉडर्न लाइब्रेरी

पीटीआई बने महेंद्र रोज बताते हैं कि गांव में शहरों की तर्ज पर मॉडर्न लाइब्रेरी बनी हुई है। ग्रामीणों ने तय किया कि उनके गांव में भी स्‍तरीय लाइब्रेरी होनी चाहिए। गांव के एक व्‍यक्ति ने जगह दी और दूसरे ने विद्युत व फर्नीचर उपलब्‍ध करवाया। मॉर्डन लाइब्रेरी में बैठकर युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। गांव डूकिया में पीटीआई बनने वाले 24 युवाओं में से अधिकांश किसान परिवार से हैं। 38 साल के राजेश ने भी बाजी मारी है। राजेश खेतीबाड़ी किया करते थे। दो माह पहले ही राजस्‍थान शारीरिक शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+