Rajasthan Election: आज दौसा में रैली करेंगे 2 सीएम और 2 पार्टी प्रमुख, लालसोट में दहाड़ेंगे सीएम योगी
राजस्थान में चुनाव की तारीख नजदीक आते ही सियासी पारा चढ़ने लगा है। इसी के तहत दौसा जिले में आज दो मुख्यमंत्री और दो पार्टी प्रमुख सहित कई स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार करेंगे
इनमें राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल और आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद, दौसा विधानसभा क्षेत्र में राधेश्याम नंगल और महुआ विधानसभा में बनवारी लाल सांथा के पक्ष में जनसभा करेंगे। बताया गया है कि पहले पांच महादेव मंदिरों और शाह जमाल बाबा की दरगाह पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा होगी और इसके बाद जनसभा।

इनके अलावा लालसोट विधानसभा क्षेत्र में आज योगी आदित्यनाथ जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी रामबिलास मीणा के लिए वोट की अपील करेंगे। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार भागचंद टांकडा के पक्ष में जनसभा करेंगी। भाजपा उम्मीदवार विक्रम बंशीवाल के पक्ष में आज किरोड़ी लाल मीणा की भी जनसभा है।
वहीं, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बहरावंडा गांव में जनसभा कर कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए वोट की अपील करेंगे। दौसा जिले के सिकराय विधानसभा क्षेत्र में भी सीएम गहलोत की एक जनसभा है, जहां वो कांग्रेस प्रत्याशी ममता भूपेश के लिए वोट की अपील करेंगे। ऐसे में आज दौसा में दिनभर सियासी माहौल गरमाया रहेगा।
संवाद सूत्र: हेमांक पांडेय, दौसा, राजस्थान












Click it and Unblock the Notifications