बाड़मेर जेल में 126 बंदी कोरोना पॉजिटिव, अब बंदियों का यह वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को जिला कारागृह में 126 बंदियों कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने बाद पूरे प्रशासन व चिकित्सा विभाग में हड़कम्प मच गया। बाड़मेर जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक तथा चिकित्सा विभाग के अधिकारियों द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया तथा सभी पॉजिटिव कैदियों को जेल में ही अलग बड़े हॉल में आइसोलेट किया गया, लेकिन देर शाम बाड़मेर जेल से कैदियों द्वारा बनाए गए एक वीडियो के सोशल मीडिया में जारी होने के बाद जेल प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Recommended Video

    बाड़मेर जेल में 126 बंदी कोरोना पॉजिटिव, अब बंदियों का यह वीडियो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल
    126 prisoners of Corona positive in Barmer jail, now prisoners Video Viral on social media

    इस वीडियो में कैदी बाड़मेर जिला के जेलर सुमेरसिंह गुर्जर पर आरोप लगा रहे हैं कि वे उनकी जांच नहीं करवा रहे हैं और ना ही उन्हें भर्ती करवाया जा रहा है। साथ ही वे सुमेरसिंह पर कैदियों को गुगरा घाटी जेल भिजवाने का आरोप लगा रहे हैं। इसके अलावा कैदी वीडियो के जरिए कुछ अधिकारियों से जेल के अंदर बने कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण करने की भी बात कर रहे हैं। इसके अलावा एक बंदी ने वीडियो जारी कर यहां तक कह दिया है कि वे तब तक भूख हड़ताल पर रहेंगे जब तक उनकी जायज मांगे मानी नहीं जाती और उसने जेलर तथा एक अन्य पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

    लिहाजा, इस वीडियो के जारी होने के बाद बाड़मेर जेल प्रशासन पर कई सवाल खड़े होते हैं कि आखिर जेल परिसर के अंदर कैदियों के पास मोबाइल फोन कहां से आ गए और क्या वाकई में जेल में बैठे कैदियों के साथ मारपीट की जा रही है और कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उनका इलाज सही ढंग से नहीं किया जा रहा है। हालांकि वीडियो के अनुसार ये वीडियो बाड़मेर जेल के ही लग रहे हैं फिर भी हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+