Jaipur : चारे में दबा मिला 11 साल के बच्चे का शव, कबूतरों को दाना डालने आया था, वापस नहीं लौटा
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर में 11 वर्षीय मासूम बच्चे की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना मुहाना थाना इलाके के केश्यावाला गांव की है। यहां बच्चे की हत्या करने के बाद उसका शव जानवरों के बाड़े में भरे में चारे के नीचे दबा दिया गया। शुक्रवार को बालक के लापता होने पर परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

शनिवार सुबह गांव की एक महिला जैसे ही जानवरों के चारा लेने बाड़े में पहुंची तो खून से सना हुआ बच्चे का शव देख वह दंग रह गई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिर सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।एफएसएल टीम को भी बुलाकर साक्ष्य उठाए गए।

मानसरोवर एसीपी रिचा तोमर के अनुसार फिलहाल यह पता नहीं चल पाया कि बच्चे की हत्या किसने और क्यों की। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला कि बच्चा गांव के तेजाजी के मंदिर में कबूतरों को दाना डालने आया था। इसके बाद घर वापस नहीं लौटा। डॉग स्वाक्यड टीम ने भी मौके से साक्ष्य उठाए हैं। बता दें कि इसी जगह पर चार साल पहले भी गांव की एक महिला की हत्या हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications