स्कूल टीचर करता था ब्लैकमेल,घर से पैसे चुराकर देती थी लड़की

The school teacher used to blackmail the girl, the girl used to steal money from the house

रायपुर ,22 फरवरी। टीचर ही अपनी स्टूडेंट को बदनाम करने के लिए ब्लैकमेल करने लगे,तब तो लड़कियों को स्कूल और कोचिंग क्लास में बह सतर्क रहने की जरूरत है। छत्‍तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक शिक्षक ने ऐसी करतूत कर दी,जिसकी हर कोई निंदा कर रहा है। दरअसल रायपुर में पुलिस ने एक स्कूल टीचर को अपनी स्टूडेंट को ब्लैकमेल करके पैसे मांगने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। स्कूल टीचर न छात्रा को उसकी अश्लील तस्वीर वायरल करने की धमकी देते हुए उससे एक लाख रुपये की मांग की थी।

blackmail

रायपुर शहर के तेलीबांधा थाना इंचार्ज सोनल ग्वाला ने जानकारी देते हुए बताया कि शहर के वीआइपी रोड में संचालित एक स्कूल में पढ़ाने वाले टीचर महेश साहू ने अपनी स्कूल की एक छात्रा उसकी एक अश्लील फोटो दिखाई,फिर उसे वायरल करने का डर दिखाकर उससे एक लाख रुपये मांगे ।पहले तो लड़की ने डर में अपने घर से 25 हजार रुपये चुराकर शिक्षक को दे दिए,लेकिन दूसरी बार लड़की ने आरोपी को पैसे देने के लिए घर से 30 हजार रुपये चुराने की कोशिश की, तो उसके पिता ने उसे पकड़ लिया।

यह भी पढ़ें 14 साल की बच्ची का दर्द, दो बार हुई गैंगरेप का शिकार, FIR दर्ज करवाने करना पड़ा 4 साल इंतजार

सब कुछ खुल जाने के बाद लड़की ने पिता को शिक्षक की तरफ से उसे ब्लैकमेल किये जाने की बात बताई। पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्कूल टीचर महेश साहू के खिलाफ अवैध वसूली का केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित छात्रा के बयान के आधार पर पुलिस ने बताया कि आरोपी शिक्षक ने लड़की की फोटो को एडिट करके उसे अश्लील बना दिया था। तस्वीर को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर उसने लड़की से जुलाई 2021 में एक लाख रुपये की मांग की थी,जिसे लड़की धीरे-धीरे देने की कोशिश कर रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+