शादी समारोह के दिन बंद कमरे में मिली दूल्हा-दुल्हन की लाश, 19 फरवरी को हुई थी love marriage

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिलो को तोड़ देने वाली दुखद वारदात हुई है। जिस प्रेमी जोड़े ने 2 दिन पहले ही सारी दुनिया के सामने शादी रचाई थी, मंगलवार की रात रिसेप्शन के दिन बंद कमरे में दोनों की लाशें मिली हैं।

दो युवाओ के बीच पहले प्यार हुआ ,फिर शादी करके साथ जीने मरने की कस्मे खाई, दुल्हन बेहद खुश नजर आ रही थी,लेकिन ना जाने क्या हुआ कि शादी के रिसेप्शन के दिन ही दूल्हे ने दुल्हन की जान ले ली। अब दोनों इस दुनिया में नहीं है। बंद कमरे दोनों की लाश बरामद हुई,अब पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने में जुट गई है।

2 दिन पहले हुई थी शादी

2 दिन पहले हुई थी शादी

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दिलो को तोड़ देने वाली दुखद वारदात हुई है। जिस प्रेमी जोड़े ने 2 दिन पहले ही सारी दुनिया के सामने शादी रचाई थी, मंगलवार की रात रिसेप्शन के दिन बंद कमरे में दोनों की लाशें मिली हैं। दूल्हा और दुल्हन की घर के बंद कमरे में खून से लथपथ लाश मिलने से चारो तरफ मातम है। माना जा रहा है कि दूल्हे ने पहले अपनी नई नवेली दुल्हन की हत्या की होगी,फिर खुद पर वार किया होगा,या दुल्हन ने ही घायल अवस्था दूल्हे पर पलटवार किया होगा।

किसने किसको मारा ?

किसने किसको मारा ?

इस गुत्थी को सुलझाना आसान नहीं है,क्योंकि दुल्हन के सीने और दूल्हे की गर्दन पर भी बड़ा जख्म है। फ़िलहाल पुलिस यह मानकर चल रही है कि दूल्हा और दुल्हन के बीच किसी बात को लेकर विवाद गहराया होगा,जिसके बाद पहले युवक ने युवती पर वार किया होगा, फिर लड़की ने भी उस पर जवाबी हमला किया होगा,जिसकी वजह से दोनों की मृत्यु हो गई। यह भी हो सकता है कि अपनी नई नवेली पत्नी की हत्या करने के बाद दूल्हे ने जान दे दी है।

शुरू ही होने वाला था रिसेप्शन

शुरू ही होने वाला था रिसेप्शन

घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के संतोषी नगर क्षेत्र से लगे बृज नगर का है। जहां का निवासी असलम नाम का 24 वर्षीय युवक की, राजातालाब की कहकशां बानो के साथ 19 फरवरी को निकाह हुआ था। मंगलवार को असलम के बृजनगर स्थित मकान के बंद कमरे में दोनों की लाश मिली है।

वारदात मंगलवार की शाम को घटी, जब रायपुर शहर के शास्त्री बाजार स्थित सीरत मैदान में विवाह समारोह की तैयारियां हो चल रही थी, शादी का रिस्पेशन शुरू होने ही वाला था।

बंद कमरे में क्या घटा ?

बंद कमरे में क्या घटा ?

असलम मैकेनिक का कार्य करता था, वहीं उसकी पत्नी के पिता ड्राइवर हैं। टिकरापारा थाने का पुलिस दल पूरे मामले की छानबीन में जुटा हुआ है कि घटना कैसे घटी होगी। सीएसपी राजेश चौधरी के मुताबिक कि दूल्हा दुल्हन ने कमरा अंदर से बंद रखा था. जब लोगो को चीखने की आवाज सुनाई दी,तब कमरा खोला गया,जहां दोनों के शव नजर आये।

मां ने देखी बेटे-बहू की लाश

मां ने देखी बेटे-बहू की लाश

क्योंकि कमरे में दूल्हा असलम और दुल्हन कहकशां ही मौजूद थे और शादी के रिसेप्शन के लिए तैयार हो रहे थे,इसलिए किसी ने उन्हें डिस्टर्ब नहीं किया।
किन्तु चीख सुनाई देने के बाद असलम की मां ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया,तो वह सफल नहीं हुई,तो दरवाजा खोल ना सकी। अपनी नई बहू की आवाज़ सुनने के बाद उसने खिड़की से झांककर देखा,तो दोनों बेटा बहू की लाश खून से सनी पड़ी थी।

असलम की जिद थी, शादी करूंगा तो सिर्फ कहकशां से

असलम की जिद थी, शादी करूंगा तो सिर्फ कहकशां से

पुलिस क्राइम सीन को देखकर अंदाज लगा रही है कि युवक असलम ने पहले अपनी पत्नी पर वार किया होगा। इसके बाद बीच- बचाव के दौरान कहकशां ने भी असलम को चाकू मार दिया होगा,क्योंकि पुलिस को कमरे से चाकू भी मिला है,इसलिए काफी कुछ साफ़ नजर आ रहा है।

बहरहाल पुलिस की फोरेंसिक टीम ने असलम का घर सील करके अपनी जाँच शुरू कर दी है। दोनों के मोबाइल फोन जप्त कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि असलम और कहकशां के बीच गहरा प्रेम था। असलम के घर वालों ने उसका निकाह कही पर तय करने का मन बनाया था,लेकिन उसकी जिद थी कि वह कहकशां से ही शादी करेगा,तब घर वालों ने यह शादी तय की थी।

यह भी पढ़ें खुदाई में मिली पुरानी तिजोरी, खजाने की आशंका भांपकर पहुंची पुलिस,जानिए फिर क्या हुआ

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+