रायपुर में स्वच्छता महारैली हुई स्थगित,सीएम भूपेश बघेल होने वाले थे शामिल
रायपुर,6 जनवरी।छत्तीसगढ़ में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से लगाई गई पाबंदियों का असर बड़े सरकारी आयोजनों पर भी पड़ा है। राजधानी रायपुर में 8 जनवरी को आयोजित होने वाली स्वच्छता रैली को स्थगित कर दिया गया है। इस रैली में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत बड़ी संख्या में वीआईपी और स्कूली बच्चे शामिल होने वाले थे।

दरअसल रायपुर में धारा 144 लगाए जाने के कारण प्रशासन ने वहां आगामी आदेश तक सभी रैलियों और आम सभाओं के आयोजन पर अनुमति रद्द कर दी हैं।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में नाइट कर्फ्यू के साथ लौटी ऑनलाइन शराब बिक्री, मदिरा प्रेमियों को घर बैठे मिलेगी शराब
स्वच्छता पर होनी थी कई प्रतियोगिताएं
रायपुर नगर निगम और राज्य सरकार की अगुवाई में रायपुर को देश का नंबर 1 स्वच्छ शहर बनाने के संकल्प के साथ अगली 8 जनवरी को सुबह 8 बजे से जयस्तंभ चौक से लेकर शहीद भगत सिंह चौक शंकरनगर तक शहर के तमाम एनजीओ, सामाजिक संस्थाओं, शिक्षण संस्थाओं, औद्योगिक संस्थाओं, धार्मिक संस्थाओं, विद्यार्थियों की तरफ से स्वच्छता जागरूकता अभियान महारैली निकली जानी थी। स्वच्छता रैली में स्कूली बच्चों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कई मंत्री और विधायक भी बड़ी संख्या में शामिल होने वाले थे।
इस दिन रैली के अलावा कॉलेज और स्कूल के छात्र छात्राओं में सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए कई प्रकार की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जानी थी। आयोजन के दौरान आम जनता को गीले और सूखे कचरे के अलग अलग रखने सम्बंधी जानकारी भी दी जानी थी।












Click it and Unblock the Notifications