छत्तीसगढ़ में नाइट कर्फ्यू के साथ लौटी ऑनलाइन शराब बिक्री, मदिरा प्रेमियों को घर बैठे मिलेगी शराब
रायपुर,06 जनवरी। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक और कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच शराब की ऑनलाइन बिक्री और होम डिलिवरी की इजाजत दे दी है। बता दें कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के जिलों में धारा 144 लागू करने के साथ नाइट कर्फ्यू लागू किया जा चुका है।

छत्तीसगढ़ सरकार एक बार फिर से कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के नियंत्रण और शराब दुकानों में लगने वाली भीड़ से लोगों को बचाने के लिए ऑनलाइन डोर डिलीवरी को प्रोत्साहित कर रही है। प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य शासन ने प्रदेश की सभी शराब दुकानों में ऑनलाइन शराब बिक्री की सुविधा शुरू करने के साथ सैनेटाइजेशन और बेरिकेटिंग के जरिये फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने जिला प्रबंधकों को निर्देशित किया है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर के समय भी मदिरा प्रेमियों को ऑनलाइन शराब बिक्री की सुविधा देकर देशभर में सुर्खियां हासिल की थी।
यह भी पढ़े छत्तीसगढ़ में बेमौसम बारिश से भीग गया 38 हजार टन धान,6 जिलों के कलेक्टरों को नोटिस
छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी निर्देश में कोविड के मद्देनजर शराब दुकानों में भीड़ से बचाव के लिए डिलीवरी बॉय के जरिये से शराब की ऑनलाइन बुकिंग कर डोर डिलीवरी और सेल्फ पिकअप की व्यवस्था की गई है। बुधवार को छत्तीसगढ़ सरकार की तरफ से जारी एक आदेश के मुताबिक कि राज्य में शराब के उपभोक्ता ऑनलाइन शराब खरीदने के लिए सीएसएमसीएल की वेबसाइट या इसकी ऐप पर का इस्तेमाल करके अपने घर पर ही शराब की डिलेवरी पा सकते हैं। जारी निर्देश में सभी जिला प्रबंधकों को ऑनलाइन में मिले शराब के आर्डर को समय-सीमा में उपलब्ध कराने निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन शराब की सुविधा मिलने बावजूद भी अगर लोग शराब दुकानों में पहुंचते है,तो भी उन्हें कड़े नियमो का पालन करने के बाद ही शराब मिल सकेगी। वाणिज्यिक कर आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने सभी शराब दुकानों में कड़े कोविड प्रोटोकाल का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शराब दुकानों में आने वाले लोगों को कोरोना से बचाव के लिए मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए।
तेज़ी से बढ़ रहे हैं कोरोना पॉजिटिव, मिल चुका है पहला ऑमिक्रॉन मरीज
छत्तीसगढ़ में जहाँ बीते कुछ दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेज़ी से बढ़ी है, वही बुधवार को ही छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पहला मरीज मिला है। बिलासपुर जिले में 52 साल के व्यक्ति में ओमिक्रॉन की पुष्टि होने के बाद छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। ओमिक्रॉन की दस्तक के साथ ही प्रदेश के सभी अस्पतालों में इलाज और रोकथाम के लिए इंतजाम बढ़ाने अलर्ट जारी कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर रात जारी बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को 37 हजार 393 नमूनों की जांच के बाद 1615 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई है। राज्य में कुल 29 लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं। वहीं राजधानी रायपुर में एक मरीज की मौत होने की सूचना है। आंकड़ों के मुताबिक छत्तीसगढ़ में फिलहाल मरीजों की संख्या 4562 पहुंच गई है।
बुधवार को राजधानी रायपुर में ही अकेले 491 नए मरीज सामने आए हैं। इसके बाद अब वहां एक्टिव मरीजों की संख्या 1335 पहुंच गई है। संक्रमण के के मामले में बिलासपुर दूसरे नंबर पर है। बुधवार को वहां 250 नए मरीज पाए जाने के साथ मरीजों की संख्या बढ़कर 764 हो पहुंच गई है। वहीं दुर्ग में कोरोना के 187 और रायगढ़ में 157 नए मरीज मिले हैं। कोरिया, जशपुर और सरगुजा में भी संक्रमण की दर डबल हुई है।
राजधानी रायपुर समेत कई शहरो में नाइट कर्फ्यू
ओमिक्रॉन की दहशत और बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश की राजधानी समेत कई शहरों में नाइट कर्फ्यू लौट आया है। बुधवार को रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, नारायणपुर, बीजापुर, बस्तर और कोंडागांव जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं राज्य के कई अन्य शहरो में धारा 144 लागू करने के साथ स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ में मास्क पहनने को अनिवार्य कर दिया गया है और सभी कलेक्टरों और एसपी को अपने जिले के हालात के मुताबिक निर्णय लेने को कहा गया है।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications