रायपुर रेलवे स्टेशन में RPF की दादागिरी, युवक को पीटते जवानों का वीडियो वायरल !

मंगलवार को देर रात रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हंगामा हो गया। रेलवे पुलिस फोर्स यानि आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर एक युवक को पीटते दिखाई दिए। इस घटना को देखकर वहां मौजूद दूसरे यात्री ख़ौफ़ज़दा नजर आये।

रायपुर, 20 जुलाई। मंगलवार को देर रात रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हंगामा हो गया। रेलवे पुलिस फोर्स यानि आरपीएफ के जवान प्लेटफार्म पर एक युवक को पीटते दिखाई दिए। इस घटना को देखकर वहां मौजूद दूसरे यात्री ख़ौफ़ज़दा नजर आये। दरअसल आरपीएफ के जवान अपने हाथों में बंदूक लेकर युवक को पीट रहे थे।मामले का खुलासा तब हुआ जब इस घटना को किसी ने मोबाइल कैमरे में कैद करके उसका वीडियो वायरल कर दिया।

राइफल की बट और जूतों से की पिटाई

राइफल की बट और जूतों से की पिटाई

हंगामे के संबंध में जानकारी मिली है कि जिस युवक को आरपीएफ के जवानो ने पीटा था,वह रेलवे स्टेशन का वेंडर था और प्लेटफार्म में पानी की बोतलें और बिस्किट बेचने का काम करता था। युवक का नाम अंकुश भदौरिया है,उसका कहना है कि उससे पुलिस वालों ने मुफ्त में पानी बोतल मांगी थी,जिसपर उसने इंकार कर दिया था। इतनी सी बात वर्दीधारी जवानों को पसंद नहीं आई और उन्होंने वेंडर की पिटाई कर दी।

जवानों ने युवक को उनकी Ak-47 राइफल के बट और जूतों से इतना मारा कि उसके नाक और मुंह से खून बहने लगा।

वेंडरों ने कहा, मुफ्त का पानी मांग रहे थे जवान

वेंडरों ने कहा, मुफ्त का पानी मांग रहे थे जवान

दूसरी ओर जवान अंकुश पर उनकी राइफल छीनने का प्रयास करने का का आरोप लगा रहे थे। आरपीएफ के जवानों का कहना है कि अंकुश ने उनके साथ बल का प्रयोग किया इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा । इधर प्लेटफार्म में मौजूद दूसरे वेंडर का कहना है कि जवानो का कथन गलत है। सारा विवाद मुफ्त की पानी बोतल को लेकर ही था। जवानों ने युवक पर चोरी का आरोप भी लगाया है ,जिसपर दूसरे वेंडरों का कहना है कि जब अंकुश खुद सर्टिफाइड वेंडर है, तो वह स्टेशन में चोरी क्यों करेगा।

मामले की होगी जांच

मामले की होगी जांच

बहरहाल इस पूरे मामले में वेंडर अंकुश का साथ देते हुए बाकि के वेंडर उसे लेकर आरपीएफ के थाने पहुंचे,जहां उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत देनी चाही,लेकिन आरपीएफ के अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज को लेकर टाल मटोल किया। बहरहाल अब अधिकारी इस मामले में जांच करने की बात कह रहे हैं।जिस समय स्टेशन पर मारपीट की घटना हुई, रायगढ़ से गोंदिया जाने वाली ट्रेन पहुंची हुई थी। इसी ट्रेन में दुर्ग से आरोपी जवान रायपुर स्टेशन पर उतरे थे ,जहां उन्होंने वेंडर के साथ मारपीट की थी । मारपीट करने वाले जवानों के नाम क्रमशः मुकेश और अवनीश है।

यह भी पढ़ें लड़की के सीने पर रखा हाथ, बोला तुम्हे लोन दूंगा ! अब नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+