RAIPUR:शिवभक्ति के बहाने ठोकी चुनावी ताल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत की कांवड़ यात्रा बनी सियासी चर्चा की वजह

छत्तीसगढ़ में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के अपने क्षेत्र में बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है।

रायपुर, 08 अगस्त। छत्तीसगढ़ में अगले साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस के अपने क्षेत्र में बड़े नेताओं की सक्रियता बढ़ती दिखाई दे रही है। रविवार को रायपुर पश्चिम विधानसभा से विधायक रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महादेवघाट मंदिर तक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली, जो सियासी चर्चाओं की वजह बनी हुई है। दरअसल मूणत की इस कावड़ यात्रा से दो दिन पहले इलाके के मौजूदा कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने सीएम भूपेश बघेल की मौजूदगी में इसी मार्ग पर कांवड़ यात्रा आयोजित की थी।

मूणत की अगुवाई में निकली भव्य कावड़ यात्रा

मूणत की अगुवाई में निकली भव्य कावड़ यात्रा

सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ के भक्तों का उत्साह देखते बनता है। रायपुर शहर की बात की जाएं,तो यहां खारुन नदी के तट पर सहित महादेवघाट के हाटकेश्वरधाम में हर साल शिव भक्तो का हुजूम उमड़ता है। इसी शिवमयी माहौल में सियासी सूरमाओं को जनता से सीधे जुड़ने का मौका मिला जाता है। रविवार को भाजपा प्रवक्ता और पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने हर साल की तरह खमतराई से लेकर महादेवघाट तक भव्य कांवड़ यात्रा निकाली। इस कांवड़ यात्रा के दौरान मूणत खुद कांवड़ लेकर बोल बम का जयघोष करते दिखे।

हजारों कांवड़िये हुए शामिल ,मूणत ने बढ़ाया शिवभक्तों का उत्साह

हजारों कांवड़िये हुए शामिल ,मूणत ने बढ़ाया शिवभक्तों का उत्साह

इस कावड़ यात्रा में करीब 15 हजार लोग शामिल हुए ,जिसमे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अलावा आरएसएस और कई हिन्दू संगठनों के लोग भी शामिल थे। इस कांवड़ यात्रा में पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी कांवड़ लेकर चलते दिखाई दिए। सावन के अंतिम सोमवार से 1 दिन पूर्व आयोजित हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत खमतराई से हुई,जिसके बाद शिवभक्तों की टोली ने हनुमान मंदिर गुढ़ियारी में पूजा अर्चना के बाद पहाड़ी चौक, कबीर चौक, तेलगानी नाका, ओवरब्रिज होते हुए महादे घाट होते हुए। आमापारा, लाखेनगर चौक, सुंदरनगर चौक होते हुए रायपुरा में प्रवेश किया।

कांवड़ यात्रा में दिखाई दिया तिरंगा

कांवड़ यात्रा में दिखाई दिया तिरंगा

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने इस कांवड़ यात्रा को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। हजारों लोगो के हुजूम में बोल बम के नारों के साथ भारत माता की जय के नारे में भी गूंज रहे थे। दरअसल इस कांवड़ यात्रा में आजादी के अमृत महोत्सव की झलक भी देखी गई। यात्रा क दौरान घोड़े और ऊंट में बैठे युवकों ने हाथ में भगवा ध्वज के अलावा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी थाम रखा था।

कांग्रेस विधायक ने भी निकाली थी कांवड़ यात्रा

कांग्रेस विधायक ने भी निकाली थी कांवड़ यात्रा

दिग्गज नेता राजेश मूणत रमन सरकार में वरिष्ठ मंत्री रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में वह रायपुर पश्चिम विधानसभा से लड़ते हुए कांग्रेस के विकास उपाध्याय से हार गए थे। इस जीत के साथ विकास उपाध्याय का सियासी कद बढ़ गया था। विकास छत्तीसगढ़ सरकार में संसदीय सचिव होने के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव भी हैं। चुनाव से ठीक डेढ़ साल पहले मूणत पहली बार अपने क्षेत्र में इतना बड़ा आयोजन करते नजर आये हैं। राजनीतिक जानकारों के बीच चर्चा है कि कावड़ यात्रा जनता के बीच मूणत का शक्ति प्रदर्शन है। क्योंकि इस विशाल कांवड़ यात्रा 2 दिन पहले ही कांग्रेस विधायक भी कांवड़ यात्रा का आयोजन कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: CM बघेल ने उठाई कांवड़, विधि विधान से किया शिव पूजन, देखें तस्वीरें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+