छत्तीसगढ़ में लौटा नाइट कर्फ्यू,भाजपा ने साधा निशाना
bjp,bhupeshBahgel,chhattisgarh,omicron,night Curfew,नाइट कर्फ्यू,भूपेश बघेल विष्णुदेव साय,भाजपा,छत्तीसगढ़,ओमिक्रॉन
रायपुर, 04 जनवरी 2022।ओमिक्रॉन वायरस के बढ़ते खतरे के बीच छत्तीसगढ़ में नाइट कर्फ्यू की वापसी हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को प्रदेश मेे कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड-19 गाइडलाईन के तहत सख्ती से हर संभव उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

जारी निर्देश में कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों से कहा गया है कि प्रदेश के ऐसे जिले जहां पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत या इससे अधिक है, वहां रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक रात्रिकालीन क्लैम्प डाउन लगाया जाए और नाॅन कमर्शियल गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाई जाए। इसके लिए जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाए, जिन जिलों में पाॅजिटिव रेट 4 प्रतिशत से ज्यादा है, वहां सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों, पुस्तकालयों, स्वीमिंग पूल और ऐसे सार्वजनिक स्थानों को बंद रखा जाए।
यह भी पढ़ें: भाजपा ने लगाया छत्तीसगढ़ सरकार पर पाकिस्तानी आतंकी संगठन को ज़मीन देने का आरोप
ऐसे जिले जहां बीते 7 दिनों में कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4% से कम है, वहां कलेक्टर अन्य जिलो के प्रावधान लागू कर सकेंगे।मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि हमारा मुख्य उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण और इससे संबंधित रिस्क को सीमित करना है, न कि आर्थिक गतिविधियों को धीमा करना। सीएम भूपेश बघेल की तरफ से सभी जिलों में जुलूसों, रैलियों, पब्लिक गैदरिंग, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और खेल आयोजनों पर प्रतिबंध लगाने के साथ जहां जरूरी हो वहां धारा 144 तथा महामारी अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने को कहा गया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के तत्काल बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। खबर लिखे जाने तक दुर्ग,रायगढ़ और बलौदाबाजार- भांठापारा जिले में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है।
भाजपा ने कहा,देरी से लिया फैसला
अन्य राज्यों की तुलना में नाइट कर्फ्यू पर देरी से फैसला लेने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोविड,ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सिर्फ़ ज़ुबानी जमाखर्च कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि निर्णय लेने में की जा रही देरी प्रदेश वासियो के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। विष्णुदेव साय ने कहा कि भूपेश सरकार अभी भी जिलों के हिसाब से निर्णय ले रही है,जबकि संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए प्रदेश स्तर पर फैसले लेने की आवश्यकता है,परंतु सरकार अभी भी जिलों के हिसाब से निर्णय ले रही हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को स्वीकार कर मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश को कोविड और ओमिक्रॉन वैरिएंट के प्रभाव से मुक्त रखने का भरोसा देने की जगह दहशत फैलाने का कृत्य कर रहे हैं।














Click it and Unblock the Notifications