Neel Kusum Panna Murder Case : भाजपा ने दिया लव जिहाद का एंगल, सियासत तेज

छत्तीसगढ़ में आदिवासी युवती नील कुसुम पन्ना की पेंचकस से गोदकर हत्या किये जाने का मामला लव जिहाद का रूप ले चुका है। भाजपा इस मामले पर भूपेश सरकार पर हमलावर है।

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले आदिवासी युवती की हत्या के मामले में सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ में विपक्ष की भूमिका निभा रही भारतीय जनता पार्टी ने इसे लव जिहाद का एंगल दे दिया है। वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस भाजपा पर अपराध का धार्मिकीकरण करने का आरोप लगाया है। गौरतलब है कि बीते शनिवार को कोरबा में एक मुस्लिम युवक ने 20 वर्ष की आदिवासी युवती की पेंचकस से 51 बार गोदकर हत्या कर दी थी।

सरकार ने कहा,पुलिस अपना काम कर रही है

सरकार ने कहा,पुलिस अपना काम कर रही है

अंकिता हत्याकांड या फिर तुनिशा की आत्महत्या का मामला देशभर में इस समय लव जिहाद से जुड़े मामलों पर जमकर सियासत हो रही है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी 20 साल की लड़की नील कुसुम पन्ना की बेरहमी से हत्या हो गई है,जिसके बाद से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। वहीं इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कहना है कि ऐसी कृत्य की घोर निंदा की जानी चाहिए,पुलिस अपना काम कर रही है। छत्तीसगढ़ में जितने भी अपराध घटित हुए हैं,सभी के अपराधी पकड़े गए हैं।

भाजपा ने बताया लव जिहाद का मामला

भाजपा ने बताया लव जिहाद का मामला

सांसद और छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बयान जारी करके कहा है कि छत्तीसगढ़ में लगातार युवतियों की बर्बरता से हत्या हो रही है एवं प्रदेश की जनता में इस बात को लेकर चर्चा है कि कांग्रेस राज में हिंदू युवतियों को एक षड्यंत्र के तहत फंसाया जा रहा है और यह घटना लव जेहाद से प्रेरित है इससे इंकार नही किया जा सकता।

लेकिन राज्य की भूपेश बघेल सरकार जोकि सदैव तुष्टीकरण की वजह से बहुसंख्यक समाज के साथ खड़ी न होकर ऐसे विषयों पर भी मौन है। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में लगातार युवतियों को फंसाया जा रहा है और उनका उत्पीड़न कर, बर्बरता से उनकी हत्या हो रही है। 51 बार पेचकच से गोद कर युवती की गई हत्या से प्रदेश की महिलाएं दहशत में है,लेकिन कांग्रेस की सरकार कुंभकरणी नींद में सो रही है।

कांग्रेस ने BJP पर लगाया सांप्रदायिक रंग देने का आरोप

कांग्रेस ने BJP पर लगाया सांप्रदायिक रंग देने का आरोप

भाजपा की तरफ से मामले को लव जिहाद का एंगल देने पर कांग्रेस ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह बेहद ही दुर्भाग्यजनक है कि भाजपा युवती की हत्या के मामले में धार्मिकीकरण करके उसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है। यह घटना निंदनीय है,पुलिस अपना काम कर रही है। शुक्ला ने कहा कि भाजपा और विहिप इस मामले में राजनीति कर रही है। अपराध चाहे हिन्दू हो या मुसलमान वह जेल की सलखो के पीछे जायेगा।

Recommended Video

    Pathaan Controversy: CM Bhupesh Baghel और Anil Vij में जुबानी जंग | वनइंडिया हिंदी *News
    51 बार गोदा युवती को,गुजरात से आया था शाहबाज

    51 बार गोदा युवती को,गुजरात से आया था शाहबाज

    गौरतलब है कि बीते शनिवार को छत्तीसगढ़ के कोरबा में का शव 20 वर्ष की आदिवासी युवती नीलकुसुम पन्ना की पेंचकस से 51 बार गोदकर हत्या कर दी गई थी। लड़की का शव उसके की कमरे से बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस और परिजनों को गुजरात में रहने वाले शाहबाज खान नाम के युवक पर शक है।

    लड़की के शव के पास से युवक के नाम की फ्लाइट टिकट बरामद हुई थी। परिजनों का कहना है कि मृतिका और आरोपी युवक के बीच प्रेम प्रसंग था, पहले युवक छत्तीसगढ़ में रहता था,उसके चले जाने के बाद नील कुसुम ने फोनपर बात करना बंद कर दिया था,जिससे नाराज शाहबाज लगातार युवती को फोन करके धमकाया करता था।

    यह भी पढ़ें Korba: गुजरात से आया शैतान शहबाज, 51 बार गोदा पेचकस,ले ली प्रेमिका की जान

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+