KTU के छात्रों ने खोला प्रोफेसर के खिलाफ मोर्चा, छात्रा ने लगाए हैं छेड़छाड़ के आरोप

केटीयू के छात्र छात्राओं की मांग है कि आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर खंडेलवाल को विश्वविद्यालय निलंबित करना चाहिए,क्योंकि इससे दूसरी छात्राओं में डर बैठ गया है कि उनके साथ भी भविष्य में कहीं वैसा ही कुछ गलत घट सकता है।

KTU RAIPUR: छत्तीसगढ़ के एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय " कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय" एक बार फिर चर्चाओं में हैं। विश्वविद्यालय पढ़ने वाली एक छात्रा ने अपने प्रोफेसर पर छेड़खानी का आरोप लगाया है,जिसके बाद नाराज़ छात्र-छात्रा लगाकर आंदोलित हैं। गौरतलब है कि यह विश्वविद्यालय अपने लचर प्रबंधन और शिक्षा के राजनीतिकरण की वजह से अक्सर चर्चाओं में रहता है।

ktu

मिली जानकारी के मुताबिक कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल पर छेड़खानी का आरोप लगाया गया है। विश्वविद्यालय की एक छात्रा ने यह गंभीर आरोप लगाकर प्रोफेसर के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़ित छात्रा का प्रोफेसर पर आरोप है कि आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। अगर वह इंकार करती थी,तो परीक्षा में फेल करने की धमकी भी देता था। प्रोफेसर की प्रताड़ना से परेशान होकर छात्रा ने आखिरकार मामले की शिकायत महिला थाने में कर दी है। एएसपी चंचल तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि प्रकरण पर पुलिस छानबीन कर रही है, शीघ्र ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ होगी।

Recommended Video

      Chhattisgarh के एक गांव में पूर्ण शराबबंदी, CCTV से रखी जाती है नजर | वनइंडिया हिंदी *News

      इधर ने कुशाभाऊ विश्वविद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रों की मांग है कि आरोपी एसोसिएट प्रोफेसर शैलेंद्र खंडेलवाल को विश्वविद्यालय निलंबित करना चाहिए,क्योंकि इससे दूसरी छात्राओं में डर बैठ गया है कि उनके साथ भी भविष्य में कहीं वैसा ही कुछ गलत घट सकता है। आंदोलनरत छात्रों का कहना है कि प्रोफेसर ने पीड़ित छात्रा को धमकी भी दी थी कि उसने मामले की शिकायत की,तो उसको परीक्षा में फेल करके करियर बर्बाद कर दिया जायेगा। बहरहाल इस मामले में विश्वविद्यालय के कुलसचिव आनंद शंकर बहादुर का कहना है कि छात्रा की शिकायत पर जांच के लिए समिति बना दी गई है। जांच समिति का फैसला आने के बाद इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

      यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ ने वन अधिकार क्रियान्वयन में गाड़े झंडे, देश मे बना अव्वल

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+