Jharkhand Political Crisis: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे झारखंड के 40 से अधिक विधायक
झारखंड में सियासी संकट के बीच हेमंत सोरेन समर्थक विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। झारखंड में सियासी संकट को टालने UPA के विधायकों ने छत्तीसगढ़ का रुख किया हैं। करीब 41 विधायक रायपुर पहुंच गए हैं।
रायपुर, 30 अगस्त। झारखंड में सियासी संकट के बीच हेमंत सोरेन समर्थक विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंच चुके हैं। झारखंड में सियासी संकट को टालने UPA के विधायकों ने छत्तीसगढ़ का रुख किया हैं। करीब 41 विधायक रायपुर पहुंच गए हैं। उनके लिए रांची से रायपुर के लिए एक विशेष विमान का इंतजाम किया गया था।

रायपुर पहुंचे झारखंड के विधायक
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में MLA का दल पहले रांची हवाई अड्डे पहुंचा और फिर विशेष उड़ान से रायपुर के लिए रवाना हो गया। इधर रायपुर में इन विधायकों को ठहराने और उनकी सुरक्षा के लिए व्यवस्था पहले से ही कर ली गई थी। मंगलवार सुबह से ही छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नया रायपुर में स्थित होटल मेफेयर रिसोर्ट में हलचल देखी जा रही थी ।

पहले से थी हो चुकी थी होटल में बुकिंग
नया रायपुर स्थित होटल मेफेयर में स्टाफ अलर्ट मोड पर था। करीब 47 कमरे बुक किये गए हैं। मिली जानकारी मुताबिक कांग्रेस बैठक के नाम से रायपुर के होटल मेफेयर में बुकिंग करवा ली गई थी।

रांची में हुई थी विधायकों की बैठक
इससे पहले रांची में सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रांची में मंगलवार दोपहर में विधायक दल की बैठक हुई थी। उसके बाद सभी MLA ने साथ में भोजन करने के बाद शाम को यूपीए विधायक बसों में सवार होकर रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से रायपुर रवाना हुए थे। इधर झारखंड मंत्रिपरिषद बैठक से जुड़ी जरुरी खबर यह है कि रांची में हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक रांची 1 सितंबर 2022 को शाम 4:00 बजे से मंत्रालय में आयोजित होगी।

हर परिस्थिति का मुकाबला करेंगे: सोरेन
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा है कि झारखंड में सत्ता पक्ष विपक्ष का सामना करने के लिए तैयार है। हर हम हर परिस्थिति का मुकाबला करेंगे। सोरेन ने कहा कि इसके साथ ही रणनीति बनाकर सत्ता पक्ष विपक्ष को करारा जवाब दिया जायेगा। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा, कोई अप्रत्याशित घटना नहीं घटने वाली है और स्थिति उनके नियंत्रण में है।

रांची एयरपोर्ट पर हुआ हादसा
इधर विधायकों की एक बस के रांची एयरपोर्ट पर हादसे का शिकार होने की जानकारी भी मिल रही है। इस हादसे में बस का शीशा टूट गया है। शीशा टूटने से बस में सवार एक विधायक को मामूली चोट लगने की खबर है। मिली जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट के भीतर जाने के क्रम में गेट छोटा होने के कारण वोल्वो बस फंस गई थी जिसकी वजह से बस का शीशा टूट गया। गौरतलब है कि पत्थर खनन आवंटन मामले में ऑफिस ऑफ प्रॉफिट मामले का सामना कर रहे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को महागठबंधन के विधायकों में टूटफूट का डर सता रहा है। ऐसे में महागठबंधन के सभी MLA को रायपुर शिप्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें Jharkhand के विधायक पहुंच रहे हैं छत्तीसगढ़, रायपुर में होटल मेफेयर में सुरक्षा बढ़ाई गई












Click it and Unblock the Notifications