छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान खत्म, 72 सीटों पर दिग्गजों किस्मत EVM में कैद

मतदान के दौरान हिंसा की कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़ मतदान शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया। साजा विधानसभा सीट में सीआरपीएफ जवान की गोली द्वारा एक व्यक्ति की मौत हो गई है। चुनाव के बाद राज्य के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डीडी सिंह ने बताया कि छत्तीसगढ़ चुनाव के दूसरे चरण में 75 फीसदी मतदान हुआ।
यहां करीब 1 करोड़ 39 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। छत्तीसगढ़ की 72 सीटों के लिए 843 उम्मीदवार मैदान हैं। रमन सिंह कैबिनेट के कई मंत्री समेत कांग्रेस के दिग्गज अजित जोगी की पत्नी और बेटे की भी किस्मत इस बार दांव पर लगी है। चुनाव के बाद मुख्यमंत्री रमन सिंह ने दावा किया है कि बीजेपी तीसरी बार सत्ता में लौटेगी।












Click it and Unblock the Notifications